Breaking News :
>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’ : मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड में मौसम ने बदली करवट : रिमझिम बर्षा से बढ़ी ठिठुरन, 12 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान 

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023, देहरादून। उत्तराखंड से मानसून के विदा होने के बाद तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ने के बीच अब मौसम ने फिर से करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बाद से शुष्क बने मौसम ने दून में अचानक करवट बदली और रिमझिम वर्षा के बीच पारे ने गोता लगाया। सोमवार को दून में दिनभर हुई वर्षा से पारे में 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। गर्म कपड़े निकलने के साथ ही शहर में कई स्थानों पर लोग आग सेकते भी नजर आए।

मौसम विभाग के अनुसार, आज (मंगलवार) भी दून में आंशिक बादलों के बीच कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा व ओलावृष्टि के आसार हैं। वहीं बात करें बीते दिन की तो सोमवार को सुबह से ही दून में काले बादलों का डेरा रहा और तेज हवा के बीच भारी गर्जन के साथ ही रिमझिम वर्षा शुरू हुई। बारिश के चलते 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में करीब 12 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। वहीं दिनभर में दून में 25 मिलीमीटर से अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, शाम को आसमान खुल गया और हल्की धूप खिली। वर्षा के कारण अचानक बढ़ी ठंड से लोगों के गरम कपड़े निकल गए।

वहीं, शहर के मुख्य बाजार में लोग आग सेकते भी नजर आए। दून में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 32.4 और सोमवार को 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की आशंका जताई गई है। दून में अगले कुछ दिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!