Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदेश

दिल्ली सहित देश के अधिकतर राज्यों में बदला मौसम का मिज़ाज

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 मई 2021, सोमवार, नई दिल्ली। उत्तर भारत का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी हल्की बारिश दिल्ली-एनसीआर सहित अधिकतर राज्यों में दर्ज की जा रही है। बीते दिन भी दिल्ली के कई इलाकों में आंधी-तूफान और और हल्की बारिश दर्ज की गई है। आज भी दिल्ली का मौसम बदला हुआ है। सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। रिपोर्ट की मानें तो 12, 13 और 14 मई को दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं हरियाणा के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी। माना जा रहा है कि यहां पर अगले 24 घंटे में आंधी वा बारिश हो सकती है। 13 मई से यहां का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। उधर, यूपी-बिहार के मौसम में भी उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं। वहीं पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश-बर्फबारी दर्ज हो रही है।

  • उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है और बारिश ओलावृष्टि के साथ ही बर्फबारी का सिलसिला जारी है। गढ़वाल में फिर चोटियों पर हिमपात हुआ है। यहा पर अगले चार दिन बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  • चंडीगढ़ में आज दोपहर बाद मौसम बदल सकता है। दरअसल, चंडीगढ़ में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। बादल छाए रहने के अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
  • पंजाब के जालंधर में आज सुबह-सुबह मौसम बदल गया है। हालांकि, जालंधर में अगले 48 घंटे दोपहर के समय तेज धूप खिली रहने से गर्मी का कहर जारी रहेगा। इस दौरान अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला भी जारी रहेगा। ऐसे में यहां के लोगों को बुधवार को राहत मिलने की संभावना है।
  • झारखंड में बीते कई दिनों से बारिश दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में आज भी बारिश के आसार बरकरार हैं। आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
  • बिहार में लगातार मौसम बदल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार में तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में आज आंधी-बारिश व वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। दोपहर बाद उमस हो सकती है, लेकिन रात में तापमान गिरेगा। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों तक ऐसी स्थिति बनी रह सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!