Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा
विदेश

अपराध और अराजकता फैलाने वाले प्रवासियों को करेंगे देश से बाहर : डोनाल्ड ट्रंप

वॉशिंगटन गोलीकांड के बाद ट्रंप सख्त, कहा : ‘अवैध प्रवासियों की नागरिकता होगी रद्द

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 28 नवम्बर 2025, वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को प्रवासन नीति पर बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले प्रवास को स्थायी रूप से रोकने के कदम उठाए जाएंगे। ट्रंप के अनुसार, यह निर्णय अमेरिका में बढ़ते अवैध प्रवेश, हिंसक अपराधों और सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए आवश्यक है। यह बयान वॉशिंगटन डीसी में एक अफगान नागरिक द्वारा दो नेशनल गार्ड सैनिकों पर की गई गोलीबारी के बाद सामने आया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी संदेश में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमेरिका में आने वाले ऐसे प्रवासियों को देश से बाहर किया जाएगा, जो अपराधों में शामिल हों या राष्ट्रीय हित के लिए बोझ साबित हों। उन्होंने दावा किया कि अवैध तरीक़े से दाखिल हुए लोगों के रिकॉर्ड रद्द किए जाएंगे और ऐसे व्यक्तियों की नागरिकता भी समाप्त की जा सकती है जो कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बनें। ट्रंप ने यह भी कहा कि गैर-अमेरिकी नागरिकों को मिलने वाले सरकारी लाभ और सब्सिडी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक गोलीबारी के आरोपी रहमानुल्लाह लकनवाल, 2021 में अफगानिस्तान से अमेरिका आया था। ट्रंप ने इस घटना को ‘आतंकी हमला’ करार देते हुए चेतावनी दी कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ऐसे हमले राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। हमले में घायल दो सैनिकों में से यूएस आर्मी स्पेशलिस्ट सारा बेकस्ट्रम की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

घटना के बाद यूएससीआईएस ने 19 देशों के इमिग्रेशन आवेदन पर सुरक्षा जांच को और मजबूत करने के नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन देशों की परिस्थितियों और जोखिम स्तर का मूल्यांकन करते हुए प्रक्रिया को और कठोर बनाया जाएगा।

ट्रंप ने इस मौक़े पर पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की इमिग्रेशन नीतियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइडन प्रशासन ने लाखों लोगों को बिना पर्याप्त जांच के अमेरिका में प्रवेश की अनुमति दी, जिसके चलते देश की सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!