Breaking News :
>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना>>वीबी-जीरामजी योजना के तहत संवरेंगे खस्ताहाल विद्यालय- डाॅ. धन सिंह रावत>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>श्री बदरीनाथ धाम चढ़ावा प्रकरण की जांच के आदेश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई- हेमंत द्विवेदी >>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, ऋषिकेश में अवैध भवन सील>>मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में बदल रही मसूरी की तस्वीर, पर्यटन विकास मॉडल को मजबूती देगी विश्वस्तरीय रोपवे परियोजना
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

हमें गर्व है कि देश की बागडोर मजबूत हाथों में है : महाराज

नगर निगम चुनावों में भाजपा ने विकसित रुड़की के लिए किया संकल्प पत्र जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 16 जनवरी 2025, रुड़की। देश के बुनियादी ढांचे का विकास हो या आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण की बात हो या फिर राष्ट्रीय सुरक्षा क्षेत्रों में नीतियों और निर्णयों का निर्धारण हर क्षेत्र में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। हमें गर्व है कि आज देश की बागडोर मजबूत हाथों में है और दुनिया भारत का लोहा मान रही है।

उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, धर्मस्व, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने एक कार्यक्रम के दौरान जनपद हरिद्वार के रुड़की स्थित रामनगर के एक स्थानीय होटल में नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित रुड़की के लिए संकल्प पत्र जारी करते हुए कही।

महाराज ने कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत का पररचम लहराये और ट्रिपल इंजन की सरकार बने। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जिस प्रकार तेजी के साथ ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाइन का निर्माण कार्य चल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यात्रियों की संख्या में लगातार बड़ी मात्रा में वृद्धि हो रही है उसे देखते अब आम जनता भी कहने लगी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कहना सही है कि आने वाला दशक उत्तराखंड का होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा गत तीन वर्षों में पारदर्शी प्रक्रिया से रिकॉर्ड 19 हजार युवाओं को नौकरियां प्रदान की गई। भाजपा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% आरक्षण एवं उत्तराखंड आंदोलनकारियों को राज्य सेवाओं में 10% शैतिज आरक्षण की व्यवस्था के साथ-साथ लखपति दीदी योजना के तहत उत्तराखंड की 01 लाख से अधिक महिलाएं लखपति बनीं और 2026 तक 2.50 लाख महिलाओं की सालाना आय 01 लाख पहुंचाने का लक्ष्य।

महाराज ने भाजपा नगर निगम रुड़की की मेयर पद की प्रत्याशी श्रीमती अनिता अग्रवाल सहित सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जीताने की अपील करते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर विकास के लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत का पररचम लहराये और प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार तेजी से चौमुंखी विकास करें।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती कल्पना सैनी, जिलाध्यक्ष शोभा राम प्रजापति, राज्य मंत्री श्याम वीर सैनी, राज्य मंत्री देवेन्द्र भसीन, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन, नगर निगम संयोजक आदेश सैनी, चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल, राजपाल सिंह,मण्डल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, दिनेश कौशिक, अरविन्द गौतम, पंकज नंदा, ललित मोहन अग्रवाल, गौरव कोशिक, पूर्व सांसद हरपाल साथी आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!