Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
देश

10 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देते हैं।

नई दिल्ली,अचानक से मोटी रकम की जरूरत पड़ जाए, तो पर्सनल लोन काफी मददगार साबित होता है। ऐसे कई सारे बैंक हैं, जो अपने ग्राहकों को पर्सनल लोन ऑफर करते हैं। पर्सनल लोन का फायदा यह है, कि यह आपको समान मासिक किस्तों यानी र्ईएमआई में चुकाना होता है। ग्राहक को लोन देते समय ही बैंक ईएमआई की जानकारी भी दे देते हैं। आसानी से पर्सनल लोन पाने के लिए व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर बढ़िया होना जरूरी होता है। लोन अमाउंट और उस पर ब्याज दर आपकी इनकम, क्रेडिट, रिपेमेंट कैपेसिटी आदि चीजों पर निर्भर करती है।

पर्सनल लोन पर ब्याज बाकी दूसरे लोन की तुलना में अधिक होता है। यही कारण है कि इसे अनसिक्योर्ड लोन भी कहते हैं। इसे लेना तो आसान होता है, लेकिन चुकाना कभी-कभी भारी पड़ जाता है। आज हम आपको देश के निजी और पब्लिक सेक्टर के उन 10 बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपेक्षाकृत कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन देते हैं।

इलाहाबाद बैंक– यह बैंक 8.40 ले 12.90 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख रुपये और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,047 से 2,270 रुपये के बीच बनेगी।

आईडीबीआई बैंक- यह बैंक 10 से 12.75 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,125 से 2,263 के बीच बनेगी।

धनलक्ष्मी बैंक- यह बैंक 10.40 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,144 रुपये बनेगी।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया- यह बैंक 10.50 से 14.50 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,149 से 2,353 रुपये बनेगी।

इंडियन बैंक- यह बैंक 10.65 से 11.25 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,157 से 2,187 के बीच बनेगी।

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स- यह बैंक 10.80 से 12.30 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,164 से 2,240 रुपये के बीच बनेगी।

केनरा बैंक- यह बैंक 10.80 से 13.95 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,164 से 2,324 के बीच बनेगी।

यस बैंक- यह बैंक 10.99 से 17.50 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,174 से 2,512 रुपये के बीच बनेगी।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया- यह बैंक 11.05 से 11.80 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,177 से 2,214 के बीच बनेगी।

यूको बैंक- यह बैंक 11.25 से 11.50 फीसद ब्याज दर पर पर्सनल लोन देता है। साथ ही लोन अमाउंट 1 लाख और अवधि 5 साल रखने पर ईएमआई 2,187 से 2,199 रुपये के बीच बनेगी।

यह आंकड़े बैंकों की वेबसाइट से लिये गए हैं। ईएमआई का अनुमान ब्याज दरों के आधार पर लगाया गया है। पर्सनल लोन पर इन ब्याज दरों में व्यक्ति की क्रेडिट प्रोफाइल, लोन अमाउंट, अवधि आदि के अनुसार थोड़ा-बहुत अंतर आ सकता है। वहीं, ईएमआई की राशि में भी दूसरे शुल्क या चार्जेज लगने पर मामूली अंतर आ सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!