Breaking News :
>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के बीच पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को दी रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सौगात>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश>>रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण>>‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव>>दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले>>क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें>>पांच साल में 34 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां>>‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ‘जय दुर्गा’ गाना रिलीज, भक्ति के साथ दिखा वीरता का रंग
उत्तराखण्डदेहरादून

जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल का एसडीआरएफ में किया जायेगा विलय

कुमाऊँ में खुलेगी एसडीआरएफ की नई बटालियन

होमगार्ड के जवानों आपदा प्रबन्धन की ट्रेनिंग दे एसडीआरएफ में मिलेगी तैनाती

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 दिसम्बर 2023, शुक्रवार, देहरादून। अब कुमाऊँ में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोली जाएगी। साथ ही होमगार्ड के जवानों को आपदा प्रबन्धन की ट्रेनिंग देकर एसडीआरएफ में तैनात किया जाएगा। समीक्षा बैठक में जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल का एसडीआरएफ में विलय पर भी सहमति बनी। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने एसडीआरएफ के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक ने किसी भी आपदा में रिस्पांस टाइम को सुधारने, दक्षता बढ़ाने समेत कई मसलों पर दिशा निर्देश दिए। आवश्यक कार्यवाही के बाद समीक्षा बैठक के फैसलों को अमल में लाया जाएगा।

बैठक में इन मुख्य बिंदुओं पर फैसला लिया गया

  • कुमाऊँ परिक्षेत्र में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोले जाने पर विचार किया गया।
  • होमगार्ड के जवानों को भी आपदा प्रबन्धन एवं अन्य आवश्यक प्रशिक्षण कराकर एसडीआरएफ में तैनात किया जाए।
  • जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल का एसडीआरएफ में विलय किया जाएगा। इससे वाटर रेस्क्यू में एसडीआरएफ की कार्यदक्षता में बढ़ोत्तरी होगी।
  • एसडीआरएफ को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। राहत एवं बचाव कार्य हेतु अत्याधुनिक उपकरणों को क्रय करने के सम्बन्ध में भी निर्णय लिये गये।
  • हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू ऑपरेशन में दक्षता बढ़ाने के लिए हेली स्लाइडरिंग प्रशिक्षण कराया जाए।
  • किसी भी आपदा के समय कार्यवाही के लिए Readiness, Response और Post Response की एसओपी तैयार करने हेतु निर्देशित किया।

पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ- श्रीमती रिधिम अग्रवाल ने एसडीआरएफ की जनशक्ति, उपलब्ध उपकरणों, चुनौतियों एवं भविष्य की कार्य योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया। अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन अमित Expert ने कहा कि टीम की क्षमता को बढ़ाते हुए उच्च प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। आपदा में ड्रोन की अहम भूमिका रहती है। इसलिए एसडीआरएफ के मूलभूत प्रशिक्षण में ड्रोन प्रशिक्षण को भी सम्मिलित किया जाए। बैठक में मणिकांत मिश्रा, सेनानायक एसडीआरएफ सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!