Breaking News :
>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनायें : जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 नवमंबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी (जेसीपी) की केंद्रीय अध्यक्ष एवं उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने संविधान दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

जेसीपी अध्यक्ष भावना पांडे ने संविधान दिवस के अवसर पर जारी शुभकामना संदेश में कहा समस्त प्रदेश एवँ देशवासियों को भारतीय संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने आगे कहा कि संविधान का आदर करना व इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना हर भारतवासी का परम कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है। उन्होंने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है।

20211126_145724

भावना पांडे ने कहा कि हमें अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ ही देश व समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन भी तत्परता से करना चाहिए। संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान का भाव रखते हुए देश में शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता बनाए रखना भी हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि भारत की एकता, अखंडता और समानता के भाव को अक्षुण्ण रखने व लोकतंत्र की मूलभावना के प्रमाणिक दस्तावेज भारतीय संविधान दिवस पर सभी को शुभकामनाएं। संविधान के माध्यम से भारत के नवयुग का प्रवेश द्वार खोलने वाले सभी लोकतंत्र प्रहरियों व संविधान सभा के सदस्यों को इस पवित्र अवसर पर कोटिशः नमन।

Loading

error: Content is protected !!