Breaking News :
>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार>>सभी विभाग 24×7 अलर्ट मोड पर रहें : मुख्यमंत्री>>भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा>>पुल और उसका स्ट्रक्चर पूरी तरह सुरक्षित : महाराज>>SDRF ने तिलवाड़ा में नदी के बीच टापू पर फंसी तीन महिलाओं का किया सफल रेस्क्यू>>स्वच्छ, आधुनिक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिवहन व्यवस्था के निर्माण के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम घोषित, शुभमन गिल को मिली कप्तानी>>भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे कई जगह बाधित, बोल्डर और मलबा गिरने से रुकी आवाजाही>>भारी बारिश के बीच बारिश के बीच एक्शन मोड में डीएम डॉ. आशीष चौहान
उत्तराखण्डसामाजिक गतिविधियाँ

नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित वार्ड न० 2 हरिपुरकला एवं तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ग्राम फतेहपुर टाण्डा को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त किया गया

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 25 जून 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित मोतीचूर लाईन पार बस्ती वार्ड न० – 2 हरिपुरकला एवं तहसील डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित ग्राम फतेहपुर टाण्डा में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति चिन्हित होने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को लाॅकडाउन  किया गया था। उक्त क्षेत्रों कीे 28 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया तथा किसी भी अन्य व्यक्ति में कोविड-19 संक्रमण के लक्षण नहीं पाये गये। मुख्य चिकित्साधिकारी देहरादून की सस्तुति के उपरान्त उक्त क्षेत्रों को कन्टेंमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा आज जनपद के विभिन्न चयनित स्थानों पर अधिकृत 26 मोबाईल वैन के माध्यम से 145 क्विंटल फल-सब्जियों का विक्रय किया गया। जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये विभिन्न कन्टेंमेंट जोन में दुग्ध विकास विभाग द्वारा दुग्ध उत्पाद का वितरण किया गया, जिनमें वीरभद्र ऋषिकेश में 10 ली०, भरत विहार लेन न० 4 में 15 ली०, भागीरथी पुरम में 15 ली०, रेलवे कालोनी मे 10 ली०, गीता नगर गली न० 1 में 10 ली०, आवास विकास कालोनी में 10 ली०,  वीरपुर खुर्द्ध ऋषिकेश में 10 ली० नगर निगम देहरादून क्षेत्रातंर्गत मोहनी रोड़ में 15 ली०, सर्कुलर रोड़ में 10 ली०, चमनविहार में 10 ली०, कंलिगा कालोनी में 10 ली०, पूर्वी पटेलनगर में 15 ली०, खुड़़बुड़ा में 15 ली०, राम विहार बल्लपुर में 15 ली०, बसंत विहार में 15 ली०, ब्रहा्रम्पुरी में 10 ली०, सहित कुल 195 ली० दूध विक्रय किया गया।

कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के दृष्टिगत उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० ए.के. डिमरी, एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जी.सी. कण्डवाल द्वारा तहसील एवं विकासखण्ड कालसी के 72 कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से जनपद अन्तर्गत विकासखण्ड चकराता, विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला एवं तहसील सदर में कुल 97 निराश्रित पशुओं जिसमें, 87 गौवंश एवं 10 अन्य पशुओं को चारा व पशु आहार उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों द्वारा जनपद में विभिन्न बैंकों से 1672 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 1454 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 20012 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।

जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमण के प्रसार को रोके जाने के दृष्टिगत सोशल डिस्टेंसिंग रखते हुए निबन्धन कार्यालयों में आज जन सामान्य द्वारा कुल 143 लेख पत्रों का पंजीकरण (रजिस्ट्री) कराई गयी, जिससेे 141.65 ल़ाख  रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

आज अपराह्न तक वायु सेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पंहुचे 277 प्रवासी  व्यक्तियों को स्वास्थ्य जांच उपरान्त जनपद में क्वारंटाइन किया गया है। इसी प्रकार जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 220 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। अपराह्न तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 187 व्यक्ति गये।

कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत जिला आपदा परिचालन केन्द्र देहरादून में जन सहायता हेतु स्थापित कन्ट्रोल रूम में कुल 60 काॅल प्राप्त हुई हैं, जो सभी पास से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!