Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में भी होगा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 17 अक्टूबर 2022, देहरादून। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को देशभर के विभिन्न राज्यों के साथ उत्तराखंड में मतदान होगा। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में होने वाले मतदान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के सदस्य हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच मुकाबला होगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड पीसीसी में खरगे का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

विदित रहे कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए 22 साल बाद चुनाव की जरुरत पड़ी है। इससे पहले वर्ष 2000 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच यह मुकाबला हुआ था। इसके बाद वर्ष 2018 में राहुल गांधी को पार्टी का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया था। तब से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर यह पद संभाल रही हैं। अब पार्टी को 19 अक्तूबर 2022 को निर्वाचित नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

कांग्रेस भवन में सदस्य शाम 4:00 बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस चुनाव प्राधिकरण की ओर से सांसद जीसी चंद्रशेखर को चुनाव अधिकारी, जयशंकर पाठक और मनोज भारद्वाज सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है।

बीते दिनों हुए पीसीसी सदस्यों के चुनाव में 225 में से अभी तक 222 सदस्य ही बन पाए हैं। इसमें से भी दो सदस्य प्रदीप टम्टा और हरीश एठानी पटना में वोट डालेंगे, जबकि पांच सदस्य राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हैं, वह वहीं से वोट डालेंगे। इसके अलावा 215 सदस्य कांग्रेस मुख्यालय भवन में वोट डालेंगे। 

PCC उत्तराखंड में प्रत्याशी मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से वरिष्ठ नेता नवप्रभात और महेंद्र सिंह पाल को अपना पोलिंग एजेंट बनाया गया है जबकि समाचार लिखे जाने तक शशि थरूर की ओर से कोई पोलिंग एजेंट नियुक्त नहीं किया गया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों का रुख गांधी परिवार के नजदीकी खरगे की ओर है। ऐसे में माना जा रहा है कि खरगे उत्तराखंड से लीड पा सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सभी सदस्यों से राजीव भवन प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित रहने को कहा है। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!