Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

जेजेपी को वोट देने का मतलब अपने वोट को खराब करना : मुख्यमंत्री धामी

खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा : मुख्यमंत्री धामी

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 22 मई 2024, पानीपत/ देहरादून। उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे उत्तराखंड के भाई बहन हर जगह हमारी उत्तराखंड की संस्कृति को पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा पूर्वांचल के क्षेत्र से उनका विशेष लगाव है। हम सभी यहां संसदीय क्षेत्र करनाल से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल खट्टर को विजय बनाने हेतु आए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने जनता से आगामी 25 मई को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में मतदान कर मनोहर लाल खट्टर को विजयी बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि खट्टर के नेतृत्व में हरियाणा बहुत आगे बढ़ा है। हरियाणा से भ्रष्टाचार मिटाने का काम किया। खट्टर को वोट देने का अर्थ है सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट देना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा की तरह इस चुनाव में भी परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण को बढ़ावा दे रही है । 2014 से पहले घोटाले की लाइन लगी रहती थी, पर बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक भी घोटाला नहीं हुआ। प्रधानमंत्री से डरकर विपक्ष ने एक ठगबंधन बना लिया है। उन्होंने कहा हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। पर पंजाब में ये आपस में लड़ रहे हैं। ये गठबंधन आपस में ही एक दूसरे को ठगने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा जेजेपी को वोट देने का मतलब अपने वोट को खराब करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का विरोध भी कांग्रेस ने किया। कांग्रेस अब पैतृक संपत्ति पर टैक्स लगाने की बात करती है। ये लोग आम जनता की आधी संपत्ति जब्त कर अपने पसंदीदा वोट बैंक को देने का संकल्प लेते हैं। कांग्रेस का मानना है कि देश के संसाधनों में पहला हक एक वर्ग विशेष का है। उन्होंने कहा, हरियाणा में कांग्रेस का कोई नेता कितनी भी मेहनत कर ले पर परिवारवाद के चलते वो कभी आगे नही बढ़ पाएगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत, विधायक प्रमोद, अर्चना गुप्ता, हरपाल सिंह, ओमप्रकाश भट्ट, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!