Breaking News :
>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या>>विकासनगर में ज्वैलरी शॉप चोरी का खुलासा, चार नेपाली आरोपी गिरफ्तार>>कोटद्वार हाईवे पर हाथियों का आतंक, तीन वाहन क्षतिग्रस्त; सड़क पर लगा लंबा जाम>>ई-कार एक्सपोर्ट में भारत की बड़ी छलांग, पहली तिमाही में विदेश भेजे 10,802 वाहन>>मोबाइल देखते-देखते सिरदर्द क्यों होता है? स्क्रीन के साथ ये आदतें भी हैं जिम्मेदार>>देहरादून में आज से एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी, 14 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा>>‘आवारापन 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 3 दिन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा>>बिहार के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल>>काशीपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौके पर मौत>>उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी, देहरादून-टिहरी में भारी बारिश का अलर्ट>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि
देश

मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, सीएम शिवराज समेत कई दिग्गजों ने डाले वोट 

मध्यप्रदेश। आज यानी 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है। आम मतदाताओं के साथ ही भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मतदान करने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सपरिवार सीहोर के जैत में मतदान करने पहुंचे। सीएम ने परिवार के सदस्यों के साथ सीहोर जिले के आदर्श मतदान केंद्र ग्राम जैत के शासकीय माध्यमिक शाला भवन में मताधिकार का उपयोग किया। मतदान करने से पहले सीएम शिवराज ने मां नर्मदा का पूजन किया और जैत गांव के मंदिर में पहुंचकर भगवान का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी पत्नी साधना सिंह भी साथ नजर आईं। मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं ने सीएम को घेर लिया और उनका तिलक किया। सीएम ने लाडली बहनों को गले से लगाकर आभार जताया।

पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी अपने बेटे नकुलनाथ और बहू प्रिया नाथ के साथ शिकारपुर में मतदान किया। कमलनाथ ने मतदान से पूर्व शिकारपुर स्थित मंदिर में पहुंचकर पूजन भी किया। इसके बाद वे सौंसर विधानसभा के ग्राम शिकारपुर में मतदान करने के लिए पहुंचे। प्रदेश के गृहमंत्री और भाजपा प्रत्याशी डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दतिया में मतदान किया। मतदान करने से पहले वे पीतांबरा पीठ पहुंचे और मां पीतांबरा और वनखंडेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। नरोत्तम मिश्रा ने आम आदमी की तरह लाइन में खड़े होकर धूमावती माई के भी दर्शन किए।

खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी पहुंचकर मतदान किया। वोट डालने के बाद मतदान केंद्र के बाहर जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि इस बार पिछली बार जैसा प्रचंड बहुमत मिलेगा क्या। इस पर उन्हें अपनी प्रतिक्रिया दी। यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मैं इस बार अपनी तबीयत खराब होने के कारण घूम नहीं पाई, इसलिए इस पर मैं कैसे टिप्पणी दूं। उन्होंने कहा कि फिर भी शिवराज सिंह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बहुत मेहनत की है, उनकी मेहनत रंग लाए यही कामना है। बता दें, इस बार शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र से खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया चुनाव नहीं लड़ रही हैं। उन्होंने अपने स्वास्थ्यगत कारणों का हवाला देकर इस बार चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था।

अमरपाटन से भाजपा प्रत्याशी और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ने अपने परिवार के साथ किया मतदान। मंत्री और भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग ने आम मतदाताओं के साथ लाइन में लगकर मतदान किया। वे वोट डालने के लिए सुवासरा के शासकीय स्कूल पहुंचे। उन्होंने मतदान के बाद आम लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। भोपाल की गोविंदपुरा सीट से भाजपा प्रत्याशी कृष्णा गौर ने 74-बंगले स्थित वन विभाग के मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल की हुजूर विधान सभा के मतदान केंद्र में वोट डाला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!