Breaking News :
>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम : “उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग ट्रैफिक कार्यक्रम”

“एक उंगली में कितना दम वोट करें और देखें हम”

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत “उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग ट्रैफिक कार्यक्रम” का संचालन

जिला प्रशासन द्वारा जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है” : जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 फ़रवरी 2022, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार द्वारा स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत “उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग ट्रैफिक कार्यक्रम” बनाते हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न स्थानों पर विद्यालयों के छात्र/छात्राओं एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए। इस दौरान छात्र/छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए गीत “एक उंगली में कितना दम वोट करें और देखें हम” एवं स्थानीय गीतों के माध्यम से जागरूक किया गया।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि जिला प्रशासन द्वारा जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए विद्यालयों के छात्र/छात्राओं, सांस्कृतिक दलों के माध्यम से “उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग ट्रैफिक कार्यक्रम” प्रतिदिन का रूट चार्ट बनाते हुए जनमानस को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त चाय चौपाल कार्यक्रम के माध्यम से भी जनमानस को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने जनपदवासियों से मतदान के दिन मतदेय स्थलों तक पहुँचकर अपना वोट करते हुए लोकतत्रं के इस महापर्व में अपना योगदान देते हुए जनपद देहरादून को सर्वाधिक वोट प्रतिशत वाला जनपद बनाने की अपील की।

नोडल अधिकारी स्वीप/सयुंक्त मजिस्ट्रेट श्रीमती आंकाक्षा वर्मा ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् आज जनपद मुख्यालय उत्तराखण्ड चुनाव कौथिग ट्रैफिक कार्यक्रम के अन्तर्गत दिलाराम चौक एवं दर्शन लाल चौक में जीजीआईसी राजपुर रोड़ की छात्राओं ने, नैनी बैकरी चैक एवं बल्लुपुर चैक में केजीबीवी कोरूवा के छात्र/छात्राओं ने तथा रिस्पना पुल पर नाभा हाउस विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए। इसके अतिरिक्त 6 नम्बर पुलिया, रिस्पना पुल, पल्टन बाजार, आईएसबीटी, गांधी पार्क में सांस्कृतिक टीमों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!