Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“जाति, धर्म, लिंग भेद भुलाकर सब करें मतदान जाकर” – जिला प्रशासन देहरादून द्वारा चलाई जा रही हैं मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ

“आओ चुने अपनी सरकार करें मतदान फिर इस बार”

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जनवरी 2022, शुक्रवार, देहरादून (जि.सू.का.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को संमग्र समावेशी एवं सुरक्षित तरीके से सफल सम्पादन हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डाॅ० आर राजेश कुमार संबंधित नोडल अधिकारियों को प्रभावी रूप से कार्य करने के निर्देश दिए गए है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु विभिन्न माध्यमों से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन के द्वारा विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ चलाई जा रही है।

जिला प्रशासन द्वारा जनपद में अधिक से अधिक मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत हर वर्ग के मतदाताओं यथा पहली बार बने मतदाता, महिला, दिव्यांग, वृद्धजन, थर्ड जैन्डर मतदाताओं को निर्वाचन में शत-प्रतिशत भागीदारी हेतु विभिन्न स्तरों पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। जिनमें नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर वाॅल पेन्टिंग के माध्यम से अनेकों स्लोगन बनाकर जनमानस को मतदान हेतु जागरूक किया जा रहा है।मतदाता जागरूकता स्लोगन यथा :

“जाति, धर्म, लिंग भेद भुलाकर सब करें मतदान जाकर”
आओ चुने अपनी सरकार करें मतदान फिर इस बार”
“मेरा वोट मेरा अधिकार”, “रोक न पाएगी हमें कोई भी मजबूरी, वोट करने जायेंगे, चाहे कितनी भी हो दूरी”
“लोकतंत्र का है उपहार, 18 वर्ष से ऊपर सभी को है मताधिकार”
“देश हित के लिए आगे बढ़ाए कदम दिखायें अपने वोट का दम”
डालने वोट बूथ पर जायें, लोकतंत्र का पर्व मनाए”
“14 फरवरी को वोट देने जरूर जाना है अपना फर्ज निभाना है”
“मतदान करने से बढ़ेगा आत्म विश्वास सभी प्रतिनिधि चुनने पर ही होगा विकास”
“आपका मतदान है लोकतंत्र की जान”
“निर्भय हो मतदान करेंगे देश का हम सम्मान करेंगे”
“छोड़ो अपने सारे काम पहले चलो करें मतदान”
“न नशे से न नोट से किस्मत बदलेगें वोट से”
“जाति, धर्म, लिंग भेद भुलाकर सब करें मतदान जाकर”
“मास्क, सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी के साथ करें मतदान क्योंकि इससे बढ़ेगा अपना और देश का मान”

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने जनपद में मतदान हेतु जागरूक करने के लिए कोविड सक्रमण को मध्यनजर रखते हुए स्वीप गतिविधि जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके लिए उन्होंने विभिन्न माध्यमों यथा वाॅल पेन्टिग, प्रिन्ट मीडिया, इलैक्ट्रोनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधितों से इस कार्य में सहयोग की अपेक्षा की है ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व पर जनपद का मतदान प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाए जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!