Breaking News :
>>ऋषिकेश: अवैध निर्माण पर एमडीडीए की सख्ती, बिना मानचित्र निर्माण को किया सील>>तमक नाले में लापता हवलदार पंकज की तलाश तेज, SDRF-NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं>>उत्तराखंड में सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होंगी प्रतियोगिताएं>>रूम फ्रेशनर की खुशबू के पीछे छिपा खतरा? ज्यादा इस्तेमाल से हो सकती हैं ये परेशानियां>>मुख्य सचिव ने की चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा>>‘जन नायकन’ की OTT रिलीज डेट तय, 21 अगस्त से ZEE5 पर होगी स्ट्रीम>>सोमेश्वर के धौलाघाट में श्रम विभाग का विशाल किट वितरण कार्यक्रम आयोजित>>पीपलकोटी टनल हादसा: लापता दोनों श्रमिकों के शव बरामद, मृतकों की संख्या हुई 10>>कृषि यंत्र सब्सिडी की फाइल बढ़ाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत, सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार>>सीओ नीरज-निहारिका सेमवाल की मुसीबतें बढ़ी>>अजमेरी बाजार में कई दुकानों लगी भीषण आग, करीब 20 मिनट बाद पहुंची दमकल टीम>>SDRF ने बीन नदी में फंसे दो यात्रियों और जंगल में फंसे छह छात्रों को सकुशल निकाला>>मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम की अहम बैठक>>सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारणः जिलाधिकारी>>नाग पंचमी पर भक्ति के रंग में रंगी नेहरू काॅलोनी, श्री सनातन धर्म मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा>>आईएसबीटी की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त, सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस – : बंशीधर तिवारी>>अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्देश>>जनता मिलन बना समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच, शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई से लोगों को मिल रही राहत>>मुख्यमंत्री धामी ने एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का किया शुभारंभ>>सुराज और जन-जन का विकास ही हमारी राजनीति का आधार- रेखा आर्या
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिर रिलीज होगी विवेक ओबेरॉय स्टारर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायॉपिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 अक्टूबर 2020, शनिवार। कोरोना वायरस की वजह से लंबे समय से सिनेमाघर बंद हैं, जो कई महीने बाद 15 अक्टूबर से खुलने वाले हैं। सिनेमाघर बंद होने से फिल्मों की रिलीज डेट पर भी काफी असर पड़ा है और इस वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ानी पड़ी। सिनेमाघर जल्द ही शुरू होने वाले हैं और इन सिनेमाघरों की शुरुआत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म से होने वाली है। जी हां, अगले हफ्ते फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक बार फिर रिलीज होने वाली है, जो पिछले साल मई में रिलीज हुई थी।

एक्टर विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी एक साल बाद फिर रिलीज होने वाली है और फिल्म उस वक्त दोबारा रिलीज होगी, जब सिनेमाघरों को कई शर्तों के साथ खोला गया है। बताया जा रहा है कि फिल्म अगले हफ्ते फिर से रिलीज होगी। अब मेकर्स की ओर से फिर से पोस्टर रिलीज किया गया है। यह फिल्म लॉकडाउन के बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली फिल्म है। फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी।

[box type=”shadow” ]ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी ट्वीट कर जानकारी दी है, ‘अगले हफ्ते सिनेमाघरों में… अगले हफ्ते विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऑफिशियल पोस्टर से थियेटर रिलीज की घोषणा की गई है।’

देश के बेहतरीन सेट डिजाईनरों में से एक और मेरी कॉम व सरबजीत जैसी फिल्में बनाने वाले ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी पीएम नरेंद्र मोदी में विवेक आनंद ओबरॉय  (विवेक ओबरॉय) ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में नरेंद्र मोदी मोदी के राजनीति में आने यानी छात्र जीवन से लेकर उनके गुजरात के मुख्यमंत्री बनने और फिर देश का प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी है। इस फिल्म में विवेक ओबरॉय को नौ अलग अलग रूप में दिखाया गया है।[/box]

पिछले साल फिल्म लोकसभा चुनाव से पहले रिलीज होने वाली थी, हालांकि आचार संहिता के चलते फिल्म पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद फिल्म चुनाव के बाद 24 मार्च को रिलीज की गई और फिल्म बॉक्स ऑफिस में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!