Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज की दूरदर्शी पहल से सिंचाई विभाग में छोटे हुए ठेके : स्थानीय छोटे ठेकेदारों को भी अब मिल सकेगा काम

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 18 सितम्बर 2020, देहरादून। उत्तराखंड के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज के प्रयासों के बाद अब राज्य के स्थानीय छोटे ठेकेदारों को भी सिंचाई विभाग से पर्याप्त काम मिल सकेगा।
सिंचाई विभाग में लम्बे समय से बड़े निर्माण कार्यों के लिए बाहरी बड़े बड़े ठेकेदारों के वर्चस्व को समाप्त करते हुए प्रदेश के सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने स्थानीय छोटे ठेकेदारों को सिंचाई विभाग में रोजगार उपलब्ध करवाने की दृष्टि से बड़े ठेकों को चार हिस्सों में बाँट कर एक बार फिर से राज्य के बेरोजगारों के प्रति अपने उत्तर दायित्व का बखूबी निर्वाह किया है।
सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि स्थानीय लोगों को रोजगार दिये जाने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने अधीनस्थ सिंचाई विभाग के तहत होने वाले बड़े बड़े कार्यों के ठेकों को छोटा करने का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा था, जिस पर कैबिनेट ने अपनी स्वीकृति दे दी है। कुछ औपचारिकतायें पूरी करने के बाद अब शीघ्र ही इस व्यवस्था को सिंचाई विभाग में लागू कर दिया जायेगा। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि पहले बाहरी बड़े ठेकेदारों को सिंचाई विभाग में बड़े बड़े काम के ठेके दिये जाते थे जिन्हें वह पेटी पर स्थानीय ठेकेदारों को देते थे लेकिन भुगतान के समय वह स्थानीय ठेकेदारों का पैसा मार देते थे। ऐसी ही कुछ दिक्कतों पर काबू पाने और स्थानीय छोटे ठेकेदारों को काम दिये जाने के मक़सद से अब बड़े ठेकों को चार हिस्सों में बाँट कर राज्य के लोगों को रोजगार दिये जाने पर कैबिनेट ने अपनी मोहर लगा दी है। श्री महाराज ने कहा कि कैबिनेट के इस फैसले के बाद निश्चित रूप से स्थानीय लोगों को को रोजगार देने के मामले में सिंचाई विभाग एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकेगा।
इसमें दो राय नहीं कि राज्य के सिंचाई, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री सतपाल महाराज की सोच और प्रदेश के बेरोजगारों के प्रति उनकी चिन्ता इसी बात से जाहिर होती है वह जहाँ एक ओर अपने पर्यटन महकमें में वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के दायरे को विस्तृत कर स्थानीय बेरोजगारों सहित उत्तराखंड आये प्रवासियों को विभिन्न स्तर पर रोजगार मुहय्या करवाने का भगीरथ प्रयास कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर उनके सफल प्रयासों से अब सिंचाई विभाग में भी स्थानीय छोटे ठेकेदारों को आसानी से काम मिल पायेगा।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, सिंचाई,
पर्यटन, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!