Breaking News :
>>रियलिटी शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा>>वैश्विक संस्कृत अनुसंधान में भारत-नेपाल पहल का उत्तराखंड ने किया नेतृत्व>>मुख्यमंत्री धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास पर बड़ा फैसला, एमडीडीए ने 25 प्रस्ताव किए स्वीकृत>>मुख्यमंत्री ने भारी वर्षा को देखते हुए दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने पिता की मृत्यु के एक सप्ताह उपरांत किया उनका अंतिम संस्कार

आकाश ज्ञान वाटिका,17 जनवरी 2022, सोमवार, नई दिल्ली। सिंगर-म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी के पिता मोती ददलानी का कुछ दिनों पहले 79 साल की उम्र में 8 जनवरी को निधन हो गया था। उस वक्त विशाल कोविड संक्रमित थे और क्वारंटीन में थे। ऐसी परिस्तिथियों में मोदी ददलानी के अंतिम संस्कार को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया था। अब कोविड से रिकवर होने के बाद विशाल ने पिता की मृत्यु के एक हफ्ते बाद उनका अंतिम संस्कार किया। उन्होनें इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए दी।

विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता की तस्वीर पोस्ट करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है। विशाल ने लिखा, “मेरी मां, बहन, भतीजी और मैंने आज अपने पिता का अंतिम संस्कार किया। वह अब हमेशा के लिए मेरे साथ चलते रहेंगे। जैसे मेरे सीने में उनके जाने का दर्द हमेशा रहेगा। मेरा एक दिन भी बिना “लव यू डैड” कहे और उनकी आवाज में उनका जवाब लव यू बेटू सुने नहीं गुजरेगा। मैं उनके साथ फिर कभी नहीं रहूंगा, लेकिन मैं उनके बिना भी कभी नहीं रहूंगा।” उन्होनें आगे कहा, “बस उम्मीद है कि मैं उनके योग्य साबित हो सकूं। वह वास्तव में सबसे प्यारा, दयालु, विनम्र, सबसे मेहनती और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले व्यक्ति थे। (श्री मोती ददलानी, 12 मई 1942-8 जनवरी 2022)।”

विशाल के इस पोस्ट पर फैंस के अलावा कई सेलेब्स भी प्रतिक्रिया देते हुए उनके पिता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

विदित रहे कि विशाल आइसोलेशन में होने के कारण पिता के ऑपरेशन के वक्त उनसे मिल नहीं पाये थे। जिसके बाद उनके पिता की मृतयु हो गई थी। विशाल को इस बात का बहुत अफसोस हुआ था। जिसकी जानकारी उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी थी। उन्होनें लिखा, ‘मैंने पिछली रात अपने सबसे अच्छे दोस्त, धरती पर सबसे अच्छे व्यक्ति को खो दिया। मुझे अपने जीवन में इससे बेहतर पिता, व्यक्ति या शिक्षक नहीं मिल सकते थे। मेरे अंदर जो कुछ भी अच्छा है वह उनकी ही देन है।’ उनेहोनें आगे लिखा, ‘वह पिछले 3/4 दिनों से आईसीयू में थे (गॉल ब्लैडर की सर्जरी के कारण जो खराब हो गई थी) लेकिन मैं कल से नहीं जा सका क्योंकि मैंने कोविड के लिए सकारात्मक परीक्षण किया था। मैं अपनी माँ को उनके सबसे कठिन समय में सपोर्ट करने भी नहीं जा सकता। यह वास्तव में उचित नहीं है।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!