Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कंगना के ‘भीख’ वाले बयान पर भड़के विशाल ददलानी, बोले – ‘इस महिला को याद दिलाने की जरूरत है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 नवंबर 2021, रविवार, मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में अपने एक कार्यक्रम में भारत की आजादी को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा था कि भारत को 1947 में आजादी एक भीख थी। असली आजादी साल 2014 में मिली। कंगना रनोट के इस बयान के बाद उनकी चौतरफा आलोचना हो रही है।

अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने भी कंगना रनोट की आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है। उन्होंने कंगना रनोट का नाम लिए बिना कहा कि इस महिला को याद दिलाने की जरूरत है। विशाल ददलानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है।

इस तस्वीर में उन्होंने शहीद भगत सिंह की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनी हुई है। इस टी-शर्ट पर ‘जिंदाबाद’ लिखा हुआ है। अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए विशाल ददलानी ने पोस्ट में लिखा, ‘उस महिला को याद दिलाएं, जिसने कहा था कि हमारी आजादी ‘भीख’ थी। मेरी टी-शर्ट पर शहीद सरदार भगत सिंह हैं, जो नास्तिक, कवि दार्शनिक, स्वतंत्रता सेनानी, भारत के बेटे और किसान के बेटे हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में हमारी आजादी के लिए, भारत की आजादी के लिए अपनी जिंदगी कुर्बान कर दी। वह अपने होंठों पर मुस्कान और एक गीत गाते हुए फांसी पर चढ़ गए थे।’

विशाल ददलानी ने अपनी पोस्ट में उन स्वतंत्रता सेनानियों के नाम का भी जिक्र किया जिन्होंने भारत की आजादी की ‘भीख मांगने’ से इनकार कर दिया था। विशाल ददलानी ने लिखा है, ‘उन्हें सुखदेव, राजगुरु, अशफाकउल्लाह, और हजारों अन्य जिन्होंने झुकने से इनकार कर दिया, उन्होंने भीख मांगने से इनकार कर दिया, उनके बारे में याद दिलाएं। उन्हें विनम्रता और दृढ़ता से याद दिलाएं ताकि वह फिर कभी भूलने की हिम्मत न कर सकें।’

सोशल मीडिया पर विशाल ददलानी की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। सिंगर के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके पोस्ट को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि कंगना रनोट ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में बयान दिया कि 1947 में मिली आजादी भीख थी, देश को असली आजादी तो साल 2014 में मिली है। उनके इस बयान के बाद देशभर में गुस्से का माहौल है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.