Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
खेल-जगत

सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी विराट कोहली की सेना!

ICC World Cup 2019 Semi Finals: हो जाइए तैयार...सेमीफाइनल में इस टीम से भिड़ेगी विराट कोहली की सेना!

ICC World Cup 2019 भारतीय टीम के फैंस के सामने अब यही सवाल है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी टीम भारत को कड़ी चुनौती दे सकती है। तो आइए हम आपको समझाते हैं सेमीफाइनल का पूरा गणित।

नई दिल्ली,  ICC World Cup 2019 Semi Finals: वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए चारों टीमों के नाम लगभग तय हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम थी, उसके बाद भारत ने और फिर इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं, न्यूजीलैंड इंग्लैंड से हारने के बावजूद लगभग सेमीफाइनल में पहुंच ही गया है। वो ऐसे कि अगर पाकिस्तान बांग्लादेश से जीत भी जाता है तब भी न्यूजीलैंड का रनरेट उससे कहीं ज्यादा है। भारतीय टीम के फैंस के सामने अब यही सवाल है कि आखिर सेमीफाइनल में कौन सी टीम टीम इंडिया को कड़ी चुनौती दे सकती है। तो आइए हम आपको  समझाते हैं सेमीफाइनल मुकाबले का पूरा गणित।

सेमीफाइनल में किससे होगा भारत का मुकाबला

सेमीफाइनल में टीम इंडिया किससे भिड़ेगी इसका फैसला 6 जुलाई को होने वाले मैच से साफ हो जाएगा। 6 जुलाई को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें अपना आखिरी लीग मैच खेलेंगी। इस मुकाबले में अगर साउथ अफ्रीका ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तो टीम इंडिया का सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड से होगा और यह मैच 11 जुलाई को खेला जाएगा। लेकिन अगर साउथ अफ्रीका मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है और भारतीय टीम भी श्रीलंका को मात देती है तो ऐसे में टीम इंडिया का सेमीफाइनल में सामना होगा न्यूजीलैंड से।

ऐसे आसान हो सकती है भारत की फाइनल की राह

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया शानदार फॉर्म में दिख रही है। अगर मिडिल ऑर्डर को छोड़ दिया जाए तो टीम हर फील्ड में जोरदार प्रदर्शन कर रही है। इस वक्त भारतीय टीम किसी को भी हरा सकती है। हालांकि, अगर सेमीफाइनल में भारत का सामना न्यूजीलैंड से होता है तो उसके लिए फाइनल की राह आसान हो सकती है। केन विलियमसन की कप्तानी में कीवी टीम ने वर्ल्ड कप की शुरुआत तो जोरदार तरीके से की लेकिन पिछले तीन मुकाबलों में टीम पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और फिर इंग्लैंड से हारकर कुछ कमजोर नजर आ रही है। उसकी बल्लेबाजी में वह जोश नजर नहीं आ रहा है और भारत के साथ कीवी का मैच आसान साबित हो सकता है।

सोमीफाइनल में न्यूजीलैंड और भारत की भिड़ंत के लिए  शनिवार को होने वाले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना होगा। साथी ही उसी दिन टीम इंडिया को भी श्रीलंका को मात देनी होगी। न्यूजीलैंड के अलावा सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से भी हो सकता है। अगर ऐसा हुआ तो विराट की सेना के लिए मेजबान टीम के खिलाफ फाइनल में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!