Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
खेल-जगत

टॉप पर विराट कोहली, रोहित से 10 गुना अधिक ब्रैंड वैल्यू, सलमान और शाहरुख कहीं पीछे

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया नई ऊंचाइयों को लगातार छूती जा रही है। विराट कोहली को भारतीय टीम की बल्लेबाजी का आधार कहा जाए तो गलत नहीं होगा और इसका साफ असर उनकी ब्रांड वैल्यू पर देखा जा सकता है। आज आलम ये है कि विराट को हर कोई अपने साथ जोड़ना चाहता है। भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो विराट कोहली ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप पर हैं तो MS Dhoni दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली की ब्रांड वैल्‍यू रोहित शर्मा के मुकाबले दस गुणा ज्‍यादा है।

विराट का ब्रांड वैल्यू सबसे ज्यादा

विराट कोहली की ब्रांड वैल्यू साल 2019 में 39 फीसद बढ़ा और ये अब 237.5 मिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। वहीं महेंद्र सिंह धौनी की ब्रांड वैल्यू विराट के बाद है और ये 41.2 मिलियन डॉलर है। यानी धौनी और विराट के बीच बड़ा गैप है। भारतीय क्रिकेटरों में ब्रांड वैल्यू के मामले में तीसरे स्थान पर पूर्व भारतीय ओपनर बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं जिनकी ब्रांड वैल्यू 25.1 मिलियन डॉलर है जबकि रोहित शर्मा इस मामले में चौथे स्थान पर हैं और उनकी ब्रांड वैल्यू 23 मिलियन डॉलर है। ये आंकड़े डफ एंड फेलप्स ब्रांड वैल्यूएशन के एक स्टडी के आधार पर दिया गया है।

ब्रांड वैल्यू के मामले में टॉप फोर भारतीय क्रिकेटर्स (साल 2019)

विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर

महेंद्र सिंह धौनी- 41.2 मिलियन डॉलर

सचिन तेंदुलकर- 25.1 मिलियन डॉलर

रोहित शर्मा- 23 मिलियन डॉलर

भारतीय सेलिब्रिटीज के ब्रांड वैल्यू में भी विराट सबसे टॉप पर

भारतीय सेलिब्रिटीज के ब्रांड वैल्यू की बात करें तो यहां पर भी विराट सबसे टॉप पर हैं जबकि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर हिन्दी फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हैं जबकि चौथे नंबर पर रणवीर सिंह हैं। पांचवें स्थान पर शाहरुख खान  और छठे स्थान पर सलमान खान हैं।

भारत के टॉप छह ब्रांड वैल्यू वाले स्टार

विराट कोहली- 237.5 मिलियन डॉलर

अक्षय कुमार- 104.5 मिलियन डॉलर

दीपिका पादुकोण- 93.5 मिलियन डॉलर

रणबीर सिंह- 93.5मिलियन डॉलर

शाहरुख खान- 66.1 मिलियन डॉलर

सलमान खान- 55.7 मिलियन डॉलर

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!