Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>हरेला पर्व को जन-जन से जोड़ने की तैयारी, सभी जिलों को एक्शन प्लान बनाने के निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041 पर बढ़ा जनसंवाद, दूसरे दिन सेक्टर-02 के लोगों ने रखी अपनी बात>>अक्टूबर तक तैयार होंगे डोईवाला, पाइनस और सोमेश्वर के बाबू जगजीवन राम छात्रावास>>अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा
उत्तराखण्ड

चार धाम यात्रा में VIP दर्शन पर 10 जून तक लगी रोक, उत्तराखंड सरकार ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 02 जून 2024, देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भारी संख्या में चार धाम में तीर्थयात्री को आते देख मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने व्यवस्था को ठीक से बनाए रखने के लिए सभी मंदिरों में VIP दर्शनों पर रोक लगा दी है। उत्तराखंड सरकार की तरफ से एक पत्र जारी किया गया जिसके मुताबिक 10 जून तक कोई विशिष्ट व्यक्ति VIP दर्शन नहीं कर पाएगा. धामी सरकार द्वारा भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि अभी भारी संख्या में लोग चार धाम के दर्शन करने आए हुए हैं, ऐसे में वीआईपी इस दौरान यहां दर्शन करने से परहेज करें।आपको बता दें कि सरकार ने पहले वीआईपी दर्शन पर 25 मई तक रोक लगाई थी इसके बाद रोक को 30 मई तक बढ़ाया गया। वहीं अब वीआईपी दर्शनों पर 10 जून तक के लिए रोक लगा दी है।

आपको बता दें कि देश में चार धाम यात्रा की शुरुआत हुए 20 दिन से ज्यादा हो चुके हैं। मंदिरों के कपाट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन करने के लिए पहुंच चुके हैं। ये श्रद्धालु उम्मीद से ज्यादा हैं जिसकी वजह से यहां प्रशासन की व्यवस्थाएं लड़खड़ा गई हैं, जिसके बाद खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी को मोर्चा संभालना पड़ा है।

चारधाम की यात्रा करने पहुंचे लगभग 14 लाख लोगों ने भगवान के दर्शन कर लिए हैं। सरकार के आंकड़ो के मुताबिक अब तक केदारनाथ में 5,70,465 लोग पहुंच चुके हैं, यमुनोत्री में 2,50,826, बदरीनाथ में 3,20,773 और गंगोत्री में 2,42,624 श्रद्धालु अपने दर्शन कर चुके हैं।

चार धाम की यात्रा करने पहुंचे श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर रतूड़ी ने पत्र में लिखा कि सभी वीआईपी से अपील है कि वो अपनी इस यात्रा को कुछ दिनों के लिए आगे टाल दें। इसके अलावा इस पत्र में उन श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया गया जो रेजिस्ट्रेशन के साथ दर्शन करने आए हैं। पत्र में लिखा गया कि ऐसे श्रद्धालुओं की वजह से राज्य सरकार को चारधाम यात्रा के प्रभावी प्रबंधन में मदद मिली है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!