Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंदिल्लीदेश

नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की माँग को लेकर जामा मस्जिद के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2022, शुक्रवार, नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ तथाकथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ के दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी की मांग बढ़ गई है। इसको लेकर एक समुदाय विशेष के लौग शुक्रवार दोपहर से दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नूपुर शर्मा को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।  वहीं, दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम का कहना है कि मस्जिद ने विरोध का कोई आह्वान नहीं किया। मस्जिद के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोग कौन हैं, इनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 

विदित रहे कि सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश के भी कई शहरों में प्रदर्शन हो रहा है। इसके मद्देनजर यूपी पुलिस ने सभी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी है। खासकर मस्जिदों के बाहर तुलनात्मक रूप से अधिक पुलिस के जवान तैनात हैं। बताया जा रहा है कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी करने वालीं भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली में जामा मस्जिद के बाहर प्रदर्शन जारी है। जुमे की नमाज के बाद जामा मस्जिद के बाहर लोगों ने नूपुर शर्मा और बाकी लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान जामा मस्जिद के बाहर भारी भीड़ जुट गई है, पुलिस भी मौके पर तैनात है और लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है। हालात काबू में रखने के लिए भारी पुलिस बल भी जमा है।

ट्विटर और इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर देश-समाज को बांटने संबंधी भड़काऊ पोस्ट डालकर समुदायों के बीच द्वेष फैलाने का सिलसिला जारी है। इसे देख दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने दो अलग-अलग प्राथमिकी (FIR) दर्ज की है। एक प्राथमिकी भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के खिलाफ दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने पिछले दिनों एक निजी चैनल के डिबेट के दौरान पैगम्बर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। दूसरी एफआइआर ट्विटर पर भड़काऊ पोस्ट डालने के मामले में दर्ज की गई है। इसमें एआइएमआइएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, डासना देवी मंदिर के महंत स्वामी यति नरसिंहानंद, भाजपा के पूर्व प्रवक्ता नवीन कुमार जिंदल, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान, गुलजार अंसारी और अन्य को नामजद किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!