Breaking News :
>>मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम सविन बंसल ने किए पंजीकरण निरस्त>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
देश

बेंगलुरु में आपत्तिजनक पोस्ट पर हिंसा, पुलिस फायरिंग में दो की मौत, 60 पुलिस कर्मी घायल

बेंगलुरु में सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़क गई है। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक के सीएम येदियुरप्‍पा ने कहा है कि सरकार भड़काने की कार्रवाई और अफवाहों को बर्दाश्‍त नहीं करेगी। इस घटना के पीछे जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी।

बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में देर रात ये हिंसा हुई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इशके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो थाना क्षेत्रों में जोरदार प्रदर्शन

इतने पर ही लोगों का गुस्सा कम नहीं हुआ और उन्होंने डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में जोरदार प्रदर्शन किया। बताया जा रहा कि इसी दौरान हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। इसी बीच अचानक हिंसा भड़क उठी, जिसमें पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाया गया।

हिंसा के मामले 110 लोगों की गिरफ्तारी

हालात को काबू करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है। बेंगलुरू के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने बताया कि कथित भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भड़की हिंसा के सिलसिले में 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और भी गिरफ्तारियां की जा रही हैं।

उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी : कर्नाटक के गृहमंत्री

वहीं कांग्रेस विधायक के आवास पर हुई हिंसा के बाद कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्‍मई ने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए लेकिन बवाल किसी भी बात का हल नहीं है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जानें- क्यों भड़की हिंसा

बता दें कि पूरा हंगामा एक भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुआ। दरअसल, बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट किया था। हालांकि, बाद ये पोस्ट डिलीट भी कर दी गई। बावजूद इसके कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!