Breaking News :
>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति- रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई, नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू>>प्रसिद्ध निशानेबाज और कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर>>अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी>>पित्थुवाला खुर्द में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील
उत्तराखण्ड

ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर नादेही बैरियर में ड्यूटी कर रहे चार एसपीओ से देर रात ग्रामीणों ने मारपीट की, बॉर्डर पर मचा हड़कंप

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 मई 2020, शनिवार। ऊधमसिंहनगर जिले के जसपुर नादेही बैरियर ड्यूटी कर रहे चार एसपीओ से शुक्रवार देर रात ग्रामीणों ने मारपीट की। इससे बॉर्डर पर हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी होने पर मौके पर पहुँचे दारोगा से अराजक ग्रामीणों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। मामले में पांच लोगों उठाकर पुलिस कोतवाली ले आई है ।देर रात आला अफसरों को मामले की जानकारी दे दी गई। दारोगा की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

शुक्रवार शाम को नादेही बॉर्डर पर मुनेश कुमार पुत्र डोरी सिंह, आशीष कुमार उसका भाई धरमवीर एवं एक अन्य अंकुश कुमार निवासी रायपुर एसपीओ के रूप में काम कर रहे थे। आरोप है कि ग्राम रायपुर का राजेंद्र सिंह बैरियर से होकर निकला। वह चारों एसपीओ से किसी बात पर उलझने लगा। थोड़ी देर बाद ही राजेंद्र, उसका पिता रामस्वरूप उसका चचेरा भाई पिंकी बॉर्डर पर आए ।

सभी एसपीओ से मारपीट करने लगे। बॉर्डर पर मारपीट होती देख दोनों और वाहन रुक गए। बॉर्डर पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी चौकी इंचार्ज विनय मित्तल को मिली तो वह फोर्स के साथ गांव रायपुर पहुंच गए। आरोपी राजेंद्र उसके पिता रामस्वरूप भाई उमेश, सुरेंद्र सिंह,भाभी शीला,चचेरा भाई पिंकी को वाहन में बैठा लिया।

परिजनों को हिरासत में लेने पर सुरेंद्र सिंह की पुत्री रश्मि,वर्षा, लवी, करुणा समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। तथा दारोगा मित्तल के साथ मारपीट कर वर्दी फाड़ दी । उन्होंने आरोपियों को छुड़ाने का प्रयास किया। पुलिस जैसे-तैसे आरोपियों को कोतवाली ले आई । दरोगा विनय मित्तल और एसपीओ का मेडिकल कराया गया। कोतवाल उमेद सिंह दानू ने बताया कि 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!