Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

राखी सावंत की कैंसर पीड़ित माँ से मिले विकास गुप्ता, ऑपरेशन को लेकर की बात

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार। ‘बिग बॉस’ फेम और बॉलीवुड की आइटन गर्ल राखी सावंत इन दिनों काफी मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। राखी की मां जया सावंत कैंसर से जंग लड़ रही हैं। राखी ने हाल में अपनी मां के कैंसर से ग्रस्त होने की बात कही थी। राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां की फोटो शेयर कर फैंस से उनके लिए दुआ मांगने के लिए कहा था। इसी के बाद से ही फैंस और सेलेब्रिटी उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बीते दिनों राखी ने सलमान खान की मदद के लिए उनका शुक्रिया किया था। वहीं इसके बाद सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान ने भी राखी की मां के लिए हर प्रकार की मदद करने की बात की है जिसका वीडियो खुद राखी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। वहीं अब राखी की मां से मिलने ‘बिग बॉस’ फेम और जाने-माने प्रोड्यूसर विकास गुप्ता पहुंचे। इस दौरान की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

विकस गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर राखी सावंत की मां जया के साथ कई खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में राखी की मां के चेहरे पर मुस्कान देख आप समझ सकते है कि वह इस मुश्किल घड़ी में भी किस हिम्मत से खड़ी हैं। इन फोटोज के साथ विकास ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है। विकास गुप्ता ने लिखा- ‘मां वो सुरक्षा कवच होता है जो भगवान हर एक बच्चे को इस धरती पे आने से पहले देता है। जब तक वो हमारे पास होती है हम हमेशा ताक़तवर महसूस करते हैं। हमें हर बाधा पार करने की शक्ति मिलती है, मानों वो हममें हैं और हम उसमें हैं। कभी ऐसा महसूस हो कि हमारी मां हम से दूर जा सकती हैं तो हमारी जान निकल जाती है।’

विकास ने आगे राखी का टैग करते हुए लिखा- ‘राखी सावंत मैं तुम पर गर्व महसूस करता हूं…तुम ये जानती थीं कि तुम्हारी मां को गंभीर बीमारी है लेकिन तुमने लोगों को एंटरटेन करना जारी रखा। तुमने बहुत मेहनत की ताकि ‘बिग बॉस 14′ से पैसे कमा सको और उसे उचित ठहरा सको। जिन्हें तुम अब अपनी मां के ट्रीटमेंट में इस्तेमाल कर सकती हो।’

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!