Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
देश

मां के जन्मदिन पर विकास ने दिया तोहफा, अब घर में जल्द बजेगी शहनाई

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 अगस्त 2022, बुधवार, लुधियाना। वेट लिफ्टिंग में सिल्वर मेडल विजेता विकास ठाकुर दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बड़े फैन रहे हैं। भारत से बर्मिंघम तक की यात्रा में मूसेवाला के गीत सुनते हुए विकास आए हैं। बड़ी बात यह है कि विकास ने मूसेवाला की हत्या के 2 दिन बाद तक खाना नहीं खाया था। विकास ठाकुर ने कामवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने के बाद मूसेवाला के अंदाज में जांघ पर हाथ मारकर जश्न मनाया।

उनका कहना था कि पंजाबी थप्पी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि थी। हालांकि विकास का कहना है कि मैं कभी मूसेवाला से मिला नहीं, लेकिन उनके गीत हमेशा मेरे साथ रहेंगे। यहां आने से पहले भी मैं वही सुन रहा था। मैं हमेशा उनका बड़ा प्रशंसक रहूंगा। गाैरतलब है कि पंजाबी गायक मूसेवाला की 29 मई 2022 काे मानसा जिले में गाेलियां मारकर हत्या कर दी गई थी।

बेटे ने जाते समय कहा था पदक जीतकर करूंगा शादी

स्वजनाें ने बताया कि विकास कुंवारा है। कामनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले हमने उसकी शादी कराने के बारे में कहा था। तब उसने कहा कि वह अभी शादी नहीं करेगा। पदक जीत कर आऊंगा तो शादी करूंगा। अब उसकी शादी धूमधाम से कराएंगे।

विकास की मां आशा ठाकुर ने बताया कि बेटे ने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। उसने फोन कर मुझे बधाई भी दी और कहा था कि मां जिस दिन आपका जन्मदिन है। उसी दिन मैं मेडल जीतना चाहता हूं और आप को और देश को तोहफा देना चाहता हूं।

देश के हर घर में पैदा हो ऐसा बेटा : बृजलाल ठाकुर

पिता बृजलाल ठाकुर रेलवे में ट्रेन मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि बेटे ने जो मान बढ़ाया है, उसे कभी भूला नहीं जा सकता। हर घर में विकास जैसा बेटा पैदा हो, जिसने हर परिस्थिति में संघर्ष कर मंजिला पाई है। हम लगातार उसका प्रदर्शन देख रहे थे। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह मेडल जरूर जीतेगा।

विकास ठाकुर सात बार रहे हैं नेशनल चैंपियन

एयरफोर्स में वारंट अफसर के रूप में सेवाएं देने वाले विकास वर्तमान समय में एनआइएस पटियाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। वह सात बार 2013, 2014, 2015, 2016, 2018, 2019 और 2020 में नेशनल चैंपियन रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!