Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज मनाया जाएगा बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व ‘विजयादशमी’

  • शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन के लिए तैयार किए गए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, देहरादून। बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी आज मनाया जाएगा। शहर में विभिन्न जगहों पर रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन के लिए तैयार किए गए हैं। शहर में सबसे ऊंचा 55 फीट का पुतला हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में दहन होगा। आयोजकों ने सभी से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। शहर में मुख्य रूप से बन्नू स्कूल परिसर, हिंदू नेशनल स्कूल, परिसर और प्रेमनगर के दशहरा ग्राउंड पर शाम छह से सात बजे के बीच लंका दहन और पुतला दहन होगा।

दशहरा कमेटी बन्नू बिरादरी इस साल 74वां विजयादशमी उत्सव मनाएगी। 40 से 45 फीट ऊंचा रावण का पुतला और लंका दहन सनातन धर्म इंटर कालेज (बन्नू स्कूल) के परिसर में होगा। दशहरा कमेटी के अध्यक्ष संतोख सिंह नागपाल ने बताया कि इस वर्ष कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजन होगा।

प्रेमनगर में शाम को 5 से 6:30 बजे तक होगी पूजा

धर्मशाला समिति प्रेमनगर एवं दशहरा कमेटी के तत्वाधान में 30 फीट ऊंचे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतले दहन शाम को होगा। कमेटी के मीडिया प्रभारी रवि भाटिया ने बताया कि कोरोना को देखते हुए इस वर्ष पुतलों की ऊंचाई कम रखी गई है। लंका 12 फीट ऊंची रहेगी

55 फीट रावण के पुतले का होगा दहन

दशहरा लक्ष्मण चौक वेलफेयर सोसायटी की ओर से विजयादशमी का 10वां उत्सव इस बार भी हिंदू नेशनल स्कूल परिसर में मनाया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार मुख्यमंत्री धामी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया है। सोसायटी केमहामंत्री प्रदीप दुग्गल ने बताया कि इस बार रावण का पुतला 55 फीट ऊंचा बनाया गया है।

शहर में पुतला दहन का समय

  • बन्नू स्कूल रेसकोर्स लंका दहन – 5:30 बजे, रावण दहन – 6:05 बजे
  • दशहरा गाउंड प्रेमनगर – लंका दहन 5:45 बजे, रावण, मेघनाद कुंभकरण के पुतलों का दहन 6:05 बजे
  • हिंदू नेशनल स्कूल, लक्ष्मण चौक – रावण, मेघनाद, कुंभकरण के पुतलों का दहन शाम 07 बजे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!