Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधायक संजीव आर्य ने किया रिक्सा स्टैण्ड मल्लीताल एवं नैनीताल का पारम्परिक शैली में विकास योजना का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 जून 2021, शुक्रवार, नैनीताल(सूचना)। पर्यटन विभाग द्वारा जिला योजना से 30 लाख रूपये लागत की रिक्सा स्टैण्ड मल्लीताल तथा नैनीताल का पारम्परिक शैली में विकास योजना का शिलांयास, क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने रिक्सा स्टैण्ड, मल्लीताल में किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डरी तथा संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रतीक जैन भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक संजीव आर्य ने कहा कि नैनीताल में आगे के पर्यटन की दृष्टि से और अधिक तैयारियाॅ करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों लिए जगह-जगह हाईटैक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। पंगूट, रूसी गाॅव में इन्क्वायरी बूथ सेंटर स्थापित करा रहे हैं जो पर्यटकों, व्यापारियों, व्यवसायियों से समन्वय स्थापित करेगा। विभिन्न योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत कराया गया है तथा बहुत सारी विकास योजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नगरी के सौन्दर्यकरण एवं विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी नरेन्द्र सिंह भण्डारी ने बताया कि तल्लीताल तथा मल्लीताल रिक्सा स्टैण्ड का नवीनीकरण परम्परागत शैली में किया जा रहा है ताकि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को उत्तराखण्ड की स्थापत्य कला एवं संस्कृति से परिचित कराया जा सके।

इस दौरान जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविन्द गौड़, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, सभासद मोहन सिंह नेगी, कैलाश रौतेला, मनोज जोशी के अलावा अरविन्द पडियार, आनन्द बिष्ट, दया किशन पोखरिया, जीवन्ती भट्ट आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!