Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रदेश की विधानसभाओं का भ्रमण कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा भाजपा-2022 में भारी बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी

  • “किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं, यह तो सिर्फ विपक्ष द्वारा बहकाये गये लोग हैं” : बंशीधर भगत

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 दिसम्बर 2020, बुधवार, काशीपुर। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत इन दिनों पूरे प्रदेश की विधानसभाओं का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में वह आज काशीपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुँचे। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा को फिर से सत्ता में लाने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। यह तय है कि वर्ष – 2022 में फिर से भाजपा 60 से अधिक सीट जीत कर सत्ता में वापसी करेगी। प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने आज काशीपुर में पत्रकारों से बातचीत में यह भरोसा जताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प्रदेश के भ्रमण के दौरान यह उनकी पांचवी विधानसभा का दौरा है और जो अभूतपूर्व जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं का जोश दिख रहा है, उससे साफ जाहिर है कि वर्ष 2022 में उत्तराखंड में भाजपा फिर प्रचंड बहुमत से सत्तासीन होगी। उन्होंने दावा किया कि 60 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत का परचम लहरायेगी।

किसान आंदोलन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जबाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं, यह तो सिर्फ विपक्ष द्वारा बहकाये गये लोग हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से घबराकर यह आंदोलन विपक्ष का प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हताश और निराश है। किसान बिल खुद कांग्रेस के घोषणा पत्र में था और आज उसी मुद्दे पर वह मोदी को घेरने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा तो रह नहीं गया है। इससे पहले मंडी परिसर पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का स्वागत करने वालों में विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी, आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, डॉ० यशपाल रावत, डॉ० गिरीश चंद्र तिवारी, मोहन बिष्ट, राजदीपिका मधुर, पार्षद, गुरविंदर सिंह चंडोक पार्षद संघ अध्यक्ष विजय कुमार बॉबी,अभिषेक गोयल, समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *