Breaking News :
>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम>>राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात>>‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण: जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ>>ऋतु खंडूरी ने किया कोटद्वार के मोटाढांग में ₹1.47 करोड़ की पेयजल योजना का शिलान्यास>>बदरीनाथ धाम के चढ़ावा चोरी पर जवाब दे सरकार- कांग्रेस>>स्वामी विवेकानंद का जीवन आत्मविश्वास, सेवा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण- मुख्यमंत्री धामी>>‘अल्फा’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

विधानसभा अध्यक्ष ने संस्था के साथ समीक्षा की बैठक कुंभ मेला में होने वाले कार्य पूरे नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई चिंता

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2020, सोमवार। गंगा नदी पर कुंभ निधि से सिंचाई विभाग 11 करोड़ 57 लाख 65 हजार की लागत से आस्था पथ के पुनरुद्धार और बाढ़ सुरक्षा निर्माण कार्यों करवा रहा है। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर निर्माणाधीन संस्था के साथ समीक्षा बैठक की। कुंभ मेला निधि से होने वाले कार्य अब तक पूरे नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने चिंता जताई।

विधानसभा अध्यक्ष ने रविवार शाम को आस्था पथ पर निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया, जिसके बाद उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ सोमवार को समीक्षा बैठक की। अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता और तय समय सीमा के अंतर्गत कार्य को पूर्ण प्राथमिकता में होना चाहिए। जानकी घाट, सोमानी घाट, साईं घाट और बहत्तर सीढ़ी घाट के पास जो भी सुरक्षात्मक कार्य हो रहे हैं, वह व्यवस्थित हो। ताकि श्रद्धालुओं को स्नान और आचमन करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

 

उन्होंने कहा कि कुंभ योजना के अंतर्गत संचालित होने वाले कार्य निश्चित रूप से महाकुंभ प्रारंभ होने से पहले ही समाप्त हो जाने चाहिए थे, लेकिन कार्यदायी संस्था की हिलाहवेली के कारण यह कार्य अब भी खत्म नहीं हुए हैं, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा है कि कार्य की गुणवत्ता को प्राथमिकता से लिया जाए साथ ही कार्य को इस अनुरूप किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को विभिन्न पर्वों के दौरान घाटों पर दर्शन और स्नान करने में परेशानी न हो।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने ये भी कहा कि गंगा किनारे के सुरक्षा दीवार के लिए लगाए जाने वाले ब्लॉकों को व्यवस्थित रूप से निर्मित किया जाए। विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों आस्था पथ के सुमानी घाट पर निर्माण कार्यों के औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी होने पर कार्य को रोकने के निर्देश दिए थे। साथ ही विभाग द्वारा बरती जा रही लापरवाही के लिए अधिकारियों को फटकार भी लगाई थी।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने उस दौरान मानकों की अनदेखी होने पर कार्य को रुकवा कर और पानी में लगाए हुए ब्लॉकों को तुड़वाकर दोबारा कार्य शुरू कराया था। इस अवसर पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता  अनुभव नौटियाल, कनिष्ठ अभियंता आशीष बिष्ट सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!