Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
ताज़ा खबरेंपर्यावरण

मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में देहरादून से समस्त जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इस बार विश्व पर्यावरण दिवस-2022 की थीम है, ‘ओन्ली वन अर्थ’ मतलब ‘केवल एक पृथ्वी’ है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनायें देते हुये देहरादून सचिवालय व विधानसभा से प्लास्टिक फ्री ज़ोन की शुरुआत के निर्देश भी दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 जून 2022, रविवार, हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस को हर साल नए थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2022 की थीम है, ‘ओन्ली वन अर्थ’ मतलब ‘केवल एक पृथ्वी’ है। इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में देहरादून से समस्त जिलाधिकारी व वन विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनायें देते हुये देहरादून सचिवालय व विधानसभा से प्लास्टिक फ्री ज़ोन की शुरुआत के निर्देश भी दिए। उत्तराखंड को प्लास्टिक उन्मुक्त बनाने के लिये समस्त जिलाधिकारी के साथ ही जनसहभागिता के सहयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सामूहिक जनसहभागिता से किसी भी पहल को सफल बनाया जा सकता है। इसी प्रकार आमजन की आजीविका को वनों से जोड़कर संरक्षित करने की बात भी कही।

मुख्यमन्त्री ने राज्य में सकल घरेलू उत्पाद(जीडीपी) की तर्ज पर सकल पर्यावरण उत्पाद(जीईपी) के आकलन पर जोर दिया। सकल पर्यावरण उत्पाद का अभिप्राय है कि प्राकृतिक संसाधनों में हुई वृद्धि के आधार पर समय-समय पर पर्यावरण की स्थिति का आकलन करना। सकल पर्यावरण उत्पाद एक ऐसा उपाय है जिससे आर्थिक विकास के सामानांतर पर्यावरणीय विकास पर नज़र रखी जा सकेगी। यह किसी भी वर्ष में जीडीपी की बराबरी में जंगलों, मिट्टी और पानी के विकास व हवा की गुणवत्ता के बारे में जानकारी देगा।

उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर है। राज्य में अवस्थित गाड़, गधेरे, छो, पंधेरे, नदियों में जलस्तर में वृद्धि हेतु समय समय पर साफ सफाई, खंती, चाल खाल का निर्माण किया जाय, जिससे भूमिगत जल रिचार्ज हो सके। इसके साथ ही जल संरक्षण, संवर्धन व प्रबन्धन की बात कही।

विदित रहे है कि 1972 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने पर्यावरण प्रदूषण की समस्या को देखते हुए स्टाकहोम (स्वीडन) में विश्व भर के देशों का पहला पर्यावरण सम्मेलन आयोजित किया था। इसमें 119 देशों ने भाग लिया। इसी सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) का जन्म हुआ तथा हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस आयोजित करके नागरिकों को प्रदूषण की समस्या से अवगत कराने का निश्चय किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाते हुए राजनीतिक चेतना जागृत करना और आम जनता को प्रेरित करना था।

इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, डीएफओ पूर्वी तराई अभिलाषा सिंह उपस्थित थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!