Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
मनोरंजन

विक्की कौशल की द ग्रेट इंडियन फैमिली का गाना साहिबा जारी, अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे बोल

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 सितम्बर 2023, सोमवार, मुंबई। विक्की कौशल ने सिनेमा की दुनिया में हर तरह का किरदार निभाया है, फिर चाहे वह कॉमेडी हो या फिर गंभीर। आखिरी बार अभिनेता को फिल्म जरा हटके जरा बचके में सारा अली खान के साथ देखा गया था। इसके अलावा हाल ही में विक्की कौशल को सरदार उधम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। अब विक्की कौशल एकबार फिर से लोगों के हंसाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता की आने वाली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली का साहिबा रिलीज हो गया है और इंटरनेट पर तेजी से वायरल भी हो रहा है।

गौरतलब है कि फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना कन्हैया ट्विटर पे आजा पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा कर दिया है। अब निर्माताओं ने साहिबा नाम से एक नया गाना जारी किया है, जो फिल्म की मुख्य जोड़ी पर आधारित एक हिट वीडियो है। इस रोमांटिक गाने को संगीत निर्देशक प्रीतम ने संगीत दिया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। दर्शन रावल और अंतरा मित्रा की मधुर आवाज ने गाने की खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए हैं।

इस गाने में विक्की लाल सूट में आकर्षक लग रहे हैं और मानुषी सुनहरे रंग की झिलमिलाती ड्रेस में चमक रही हैं। गाने को वैभवी  मर्चेंट ने कोरियोग्राफ किया है। विक्की के फैंस को उनकी फिल्म का यह नया गाना काफी पसंद आ रहा है। अभिनेता की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स विक्की के डांस मूव्स की तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, विक्की का डांस को बेमिसाल है। दूसरे यूजर ने लिखा, मानुषी और विक्की की केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इस फिल्म का गाना कन्हैया ट्विटर पे आजा साझा किया था, जिसमें विक्की कौशल की परफॉर्मेंस और गाने को पॉजिटिव रिस्पांस मिला। फैंस में विक्की और मानुषी की जोड़ी को देखना का एक्साइटमेंट है, जो कि पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करत देखे जाएंगे। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज हो रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!