Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

‘विचार एक नई सोच’ संस्था और डॉo एस.डी. जोशी की “स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” मुहिम जारी, भमोरीखाल में 200 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 दिसम्बर 2021, सोमवार, देहरादून। पहाड़ प्रेमी डॉक्टर एसडी जोशी और विचार एक नई सोच संस्था की ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड” मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी मेंविचार एक नई सोच संस्था के सहयोग से टिहरी जनपद के भमोरीखाल विद्यालय में फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में ख्याति प्राप्त दून मेडिकल कॉलेज के पूर्व वरिष्ठ फिजिशियन व कार्डियोलॉजिस्ट डॉ एसडी जोशी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा अंजली नौटियाल एवं वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉo ललित सुन्दरियाल ने शिरकत कर मरीजों की जांच की। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कृपाल सिंह पटवाल सहित शिक्षकों/कर्मचारियों ने व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

200 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जाँच

भमोरीखाल विद्यालय में लगाए गए फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में 200 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जाँच की गई। स्वास्थ्य शिविर में स्कूली छात्रों के साथ ही स्थानीय महिलाओं व पुरुषों को विभिन्न परेशानियों से सम्बन्धित उपचार एवं महत्वपूर्ण परामर्श दिया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में 90 से अधिक छात्रों व 130 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। हृदय रोग से संबधित मरीजों का मौके पर फ्री ईसीजी व शुगर के रोगियों की जाँच नि:शुल्क की गई। डॉo एसडी जोशी व विचार एक नई सोच के संस्थापक राकेश बिजल्वाण द्वारा बताया गया कि टिहरी जनपद में आने वाले समय में इस तरह के और भी स्वास्थ्य शिविर के लगाए जायेंगे। इस मौके पर व्यवस्थायें बनाने के लिए संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण मौजूद रहे।

जन-जागरूकता से होगा ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड”

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे लोगों ने विचार एक नई सोच संस्था के संचालक राकेश बिजल्वाण के प्रयासों की सराहना की। गणमान्य लोगों ने कहा कि पहाड़ की बेहतरी में राकेश बिजल्वाण के कुशल नेतृत्व में विचार एक नई सोच संस्था खामोशी से अपना योगदान दे रही हैं। बहुत कम लोग ऐसे होते हैं जो निस्वार्थ भाव से समाजसेवा में लगे रहते हैं। विचार एक नई सोच संस्था के संस्थापक राकेश विजल्वाण व उनकी टीम के सहयोगी दीपक जुगराण, कपिल थापा, संजय सेठ व मेरचन्द्र द्वारा नि:शुल्क दवा वितरित की। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त शिक्षकों/कर्मचारियों जिनमें शिक्षक मनोज सेठी, रोशन लाल बिजल्वाण, कैलाश प्रसाद उपराल, सुभाष बागड़ी ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। ग्रामीणों ने कहा डॉ एसडी जोशी किसी देवदूत से कम नहीं हैं। उत्तराखंड में वह एकमात्र डॉक्टर हैं जो निस्वार्थ भाव से पर्वतीय क्षेत्रों दुर्गम गांव-गांव जाकर मरीजों का निशुल्क ईलाज कर रहे हैं। इसके साथ ही तमाम बीमारियों को लेकर आम जनता को जागरूक कर रहे हैं।

बीमारियों को छिपायें नहीं, डॉक्टर को बतायें

पहाड़ों में जनता के लिये निशुल्क डॉक्टर जोशी ने कहा कि पहाड़ों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिये सरकार के साथ-साथ हम सभी डॉक्टरों को अपने स्तर से प्रयास करने होंगे। चमोली, पौड़ी और उत्तरकाशी, टिहरी जिले के अधिकांश गांवों में विचार एक नई सोच संस्था के साथ मिलकर फ्री कैंप आयोजित किये गये हैं। उन्होंने कहा कि वह लोग जो महंगी दवाईयां नहीं खरीद सकते, जांचें नहीं करा सकते, उन्हें ऐसे शिविरों से लाभ मिलता है। डॉo एसडी जोशी ने कहा कि वह समय-समय पर पहाड़ों में जनता के लिये निशुल्क सेवाएं देते रहेंगे। डॉ जोशी ने स्वास्थ्य जांच को आये लोगों से कहा कि बीमारियों को छिपायें नहीं डॉक्टर को बतायें।

विचार एक नई सोच संस्था की मुहिम को सराहा

फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प में विचार एक नई सोच संस्था के संस्थापक राकेश बिजल्वाण ने स्वास्थ्य जांच को आये सभी जररूतमंद लोगों को निशुल्क दवाईयां भी वितरित की। राकेश बिजल्वाण ने स्वास्थ्य जाँच को आये सभी लोगों को मास्क की अहमियत बताते हुए घर से बाहर बिना मास्क के न निकले को कहा। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने के साथ सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने को भी कहा। इस दौरान लोगों ने विचार एक नई सोच संस्था की सराहना करते हुए कोरोनाकाल में किए गये कार्यों की सराहना की।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.