Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेषसामाजिक गतिविधियाँ

विचार एक नई सोच संस्था की मुहिम “चलो पहाड़ की ओर” : एक बार फिर डॉ० जोशी से स्वास्थ्य जाँच को घंडियाल औऱ श्रीनगर में उमड़े मरीज़

  • ENT विशेषज्ञ डॉ० पीयूष त्रिपाठी ने भी जाँचे नाक-कान-गला।

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 दिसम्बर 2020, मंगलवार, घंडियाल, पौड़ी गढ़वाल (जि.सू.का.)। विचार एक नई सोच संस्था द्वारा पौड़ी जनपद के कल्जीखाल विकासखण्ड के घंडियाल में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 134 मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में प्रख्यात फिजिशियन व कार्डियोलोजिस्ट डॉ० एसडी जोशी द्वारा 79 एवम डॉ० पीयूष त्रिपाठी द्वारा 55 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

घंडियाल के साधन सहकारी समिति के भवन में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ० एसडी जोशी द्वारा 79 मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व सलाह दी गयी, उनके द्वारा 2 दर्जन मरीजों की नि:शुल्क ईसीजी भी की गई। वहीं प्रख्यात ईएनटी सर्जन डॉ० पीयूष त्रिपाठी द्वारा 55 मरीजों के नाक, कान व गला की जाँच की गई, साथ ही 10 मरीजों का कान की मशीन का नि:शुल्क वितरण हेतु पंजीकरण भी किया गया। भविष्य में लगने वाले कैम्प में पंजीकृत मरीजों को यह मशीनों को वितरित किया जाएगा।

[box type=”shadow” ][/box]

पहाड़ की बेहतरी के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणाप्रद हैं : संजय डबराल
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजय डबराल ने विचार एक नई सोच संस्था के साथ डॉ० जोशी व डॉ० त्रिपाठी की पहल का स्वागत करते हुए कहा कि पहाड़ की बेहतरी के लिए ऐसे प्रयास प्रेरणाप्रद हैं।

[highlight]डॉ० एसडी जोशी ने कहा कि उनके द्वारा निरंतर हर माह क्षेत्र में कैम्प लगाने के प्रयास किये जायेंगे, वहीं डॉ० पीयूष त्रिपाठी का कहना था कि पहाड़ के गाँवों से निकले चिकित्सकों को इस तरह के शिविर आयोजित करने चाहिए, जिससे गाँवों के जरूरतमंद मरीजों को दिल्ली, देहरादून के चक्कर काटने को विवश न होना पड़े।[/highlight]

[box type=”shadow” ]हमारी कोशिश हर जरूरतमंद को मिले ईलाज : राकेश बिजल्वाण
विचार एक नई सोच के सीईओ राकेश बिजल्वाण ने जानकारी दी कि यह घंडियाल में चौथा कैम्प था, यह कैम्प एक तरह से फॉलोअप कैम्प हैं, जिनमे पूर्व के कैम्प में आये मरीजों को पुनर्रपरीक्षण का अवसर मिलता है। इसी को ध्यान में रखते हुए घंडियाल में हर माह इस तरह के शिविर आयोजित हो रहे हैं। कोशिश रहेगी कि आगामी कैम्प में अन्य व्याधियों के विशेषज्ञ डॉक्टर्स को भी शामिल किया जाएगा। विचार एक नई सोच संस्था ने मरीज़ों व अन्य लोगों को मास्क व सेनेटाइजर बाँटकर कोरोना के प्रति जागरूक किया व सरकार की बताई गाइडलाइन का पालन करने की सलाह दी।[/box]

इस शिविर के आयोजन में वरिष्ठ पत्रकार गणेश काला, ग्रामीण पत्रकार जगमोहन डांगी, विकाश रावत, अजय रावत अजेय, दीपक जुगरान, कपिल थापा, शुशील कुमार, नरेश भारद्वाज, कंचन , सौरभ आदि ने सहयोग किया।

[box type=”shadow” ]श्रीनगर में भी लगा फ्री मेडिकल हैल्थ कैम्प

श्रीनगर में भी फ्री मेडिकल हैल्थ कैंप का आयोजन किया गया। कैम्प में प्रख्यात फिजिशियन व कार्डियोलोजिस्ट डॉ० एसडी जोशी औऱ डॉ० पीयूष त्रिपाठी द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। दोनों ही डॉक्टरों ने मरीजों को कोरोना के प्रति भी जागरूक करने के साथ इम्यूनिटी मजबूत करने वाले खान पान अपनाने की सलाह दी।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!