Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये

आकाश ज्ञान वाटिका। शुक्रवार, 3 अप्रैल 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया हैै कि जनपद अवस्थित होटल  Four Point By Sheraton, Rajpur Road  में 13 मार्च से 15 मार्च 2020 के मध्य ठहरी एक महिला में कोरोना वायरस संक्रमण पाॅजिटिव  पाये जाने के फलरूवरूप उक्त होटल को 20 मार्च 2020 से 14 दिन की अवधि के लिए लाॅक डाउन घोषित किया गया था, जिसकी अवधि 3 अप्रैल 2020 को पूर्ण होगी। भारत सरकार द्वारा जारी आदेशों के क्रम में कोरोना संक्रमण क्षेत्र को पूर्ण रूप से संक्रमण मुक्त किये जाने हेतु 14+14 कुल 28 दिवस (Containment Plan, COVID-19 Ministry of Health & Family  Welfare) के अनुसार देहरादून Four Point By Sheraton, Rajpur Road  को 14 अप्रैल 2020 तक लाॅक डाउन अवस्था में यथावत रखा गया है तथा होम क्वारेन्टाइन में रखे गये होटल के समस्त स्टाफ को अगले 14 दिवसों के लिए होम क्वारेंटाइन हेतु निर्देशित किया है। साथ ही जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आवश्यक निगरानी सम्बन्धी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने अवगत कराय  है कि लाॅक डाउन अवधि में आवश्यक सेवाओं के सुचारू रूप से आपूर्ति एवं इस अवसर पर कानून व्यवस्था हेतु जोनवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये थे, जिसमें आंशिक संशोधन करते हुए जोन प्रथम हेतु नामित नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी के स्थान पर ब्रहा्रकान्त भट्ट, क्षेत्रीय परियोजना प्रबन्धक (आजीविका) को नामित किया गया है।

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि आज विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं ने जिला प्रशासन को सहयोग प्रदान करते हुए भोजन पैकेट उपलब्ध कराये, जिसमें मुख्यतः राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देहरादून, राधास्वामी सत्संग व्यास, कालिका मन्दिर समिति, आप्टो इलैक्ट्रानिक फैक्ट्री, संजीव गुप्ता मन्नूगंज, अग्रवाल चेरिटेबल ट्रस्ट, लोकायुक्त कार्यालय, गीताभवन, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, जिनेश सहगल एवं दुर्गा वर्मा, गुरूद्वारा कांवली रोड, दून विश्व विद्यालय, अध्यक्ष सर्राफा मण्डल/मनभावन, वेस्ट वाॅरियर संस्था,  हनुमान मन्दिर ट्रस्ट, वेलनेस कैटरिंग, उत्तरांचल पंजाबी महासभा, एल्थम बैकरी, द्वारा भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।  जनपद में कुल 8915 भोजन पैकेट वितरित किये गये, जिनमें 1 वरिष्ठ नागरिक, 58 विद्यार्थी, निकट कैन्ट बार्ड में 650, सुद्धोवाला में 100 भोजन पैकेट तथा 50 ली0 पेयजल, टिकोला मन्दिर सुद्धोवाला में 150, हैप्पी एन्कलेव कैनाल रोड में 70, पटेलनगर चैकी में 1100, दीपनगर में 1200, गोविन्दगढ में 756, ईदगाह में 720,  प्रकाशनगर में 550, लक्ष्मण चैक में 100, चन्द्रबनी में 50, निकट डाॅटकाली मन्दिर गुर्जरबस्ती 100, चकशाह नगर में 1400, निकट परेड ग्राउण्ड में 60, बंजारावाला में 170, ब्रहा्रमणवाला में 65, निरंजनपुर मण्डी में 40, तरला अधोईवाला में कबाड़ी बस्ती में 170, इन्दिरानगर पुलिस चैकी 500, इन्दर रोड में 35, बलबीर रोड में 45, चूना भट्टा में 260, लक्ष्मी रोड में 40, काट बंगला में 25, ऋषिकेश में 500 व्यक्तियों को भोजन के पैकैट उपलब्ध कराये गये।
इसके साथ ही जिला प्रशासन देहरादून को ऑनलाइन ‘‘दून हैप्पी मील्स’’ के द्वारा सहयोग प्रदान करते हुए श्री शैलेश कुमार वर्मा, उज्जवल कोआपरेटिव सोसायटी किशननगर द्वारा  24 अन्नपूर्णा पैकेट तथा 100 भोजन के पैकेट, श्री हेमन्त राणा सहस्त्रधारा रोड द्वारा 50 भोजन के पैकेट, श्री राकेश गोयल पित्थुवाला द्वारा 50 भोजन के पैकेट, श्री राजेश कुमार दून गढवाल ट्रैकर कल्याण संघ रिस्पना द्वारा 90 भोजन के पैकेट, सुश्री शिखा रावत अजबपुरकला द्वारा 5 अन्नपूर्णा पैकेट, श्री विकास उभान, देहराखास निकट जी.पी.ओ. द्वारा 50 भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये गये।  ‘‘दून हैप्पी मिल्स’’  में कुल 340 भोजन के पैकेट तथा 29 अन्नपूर्णा पैकेट प्राप्त हुए।
जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में आज जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं व्यक्तियों के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर 252 अन्नपूर्णा राशन किट वितरित की गयी, देहरादून सदर में 150, पुलिस चैकी जोगीवाला में 50, चैकी पित्थुवाला 25, थाना राजपुर में 15, थाना डालनवाला में 12 अन्नपूर्णा किट वितरित किये गये। [/box]

आज जनपद के सेलाकुई एवं विकासनगर में कुल 12 दुकानदारों के ओवर रेटिंग पर खाद्य सामग्री विक्रय करने पर चालान काटे गये। 

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग द्वारा जनपद के 20 चयनित स्थानों यथा राजीव नगर, दीपनगर, भगत सिंह कालोनी, खुड़बुड़ा, करनपुर, नालापानी चैक, बिंदालपुल, लक्खीबाग, रिस्पना, चन्दन नगर , गोविन्दगढ, मोथोरोवाला, डालनवाला, अधोईवाला, लाडपुर, नेहरू कालोनी, रेसकोर्स, डिफेंस कालोनी, नत्थनपुर जोगीवाला एवं चोरखाला में  बीस लोडर (वाहनों) के माध्यम से थोक दरों पर सब्जियां एवं फलों का विक्रय किया जायेगा। जिलाधिकारी के निर्देशों पर पूर्ति विभाग द्वारा मूल्य नियंत्रण एवं सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाये रखने हेतु आलू एवं प्याज के पैकट ( 2 किलो आलू एवं 1/2 किलो प्याज) तैयार किये गये, जिनको आज जनपद के देहरादून सदर क्षेत्रान्तर्गत अवस्थित विभिन्न 20 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के माध्यम  से प्रति पैकेट रू0 50 की दर से 500 पैकेट विक्रय किये गये।[/box]

प्रधानमंत्री जनधन खाताधारकों को उनकी खाता संख्या के अन्तिम अंक के अनुसार खाते से धन निकासी हेतु दी गयी अनुमति के क्रम में आज जनपद में विभिन्न बैंकों से 5500 लाभार्थियों द्वारा अपने जनधन खाते से धनराशि की निकासी की गयी।

[box type=”shadow” ]जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि लाॅक डाउन अवधि में सिविल सोसायटी व शासकीय विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्यों  के दृष्टिगत प्रतिदिन उत्कृष्ट कार्य करने वाले एक-एक कोरोना वाॅरियर को चुना जायेगा। आज 3 अप्रैल 2020 के सिविल सोसायटी से कोरोना वाॅरियर डाॅ० कमल घनशाला, अध्यक्ष, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून, तथा शासकीय विभाग से कोरोना वाॅरियर श्री लोकजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ क्राईम देहरादून को चुना गया है।

 

 

आज के कोरोना वाॅरियर (सिविल सोसायटी से)
डाॅ० कमल घनशाला 
अध्यक्ष, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी,देहरादून। 
प्रतिदिन भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाकर सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

 

 

 

आज के कोरोना वाॅरियर (शासकीय विभाग से)
श्री लोकजीत सिंह,
पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ क्राईम देहरादून।

 

 

[/box]

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *