Breaking News :
>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन
राजनैतिक-गतिविधियाँ

मोदी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में वरवर राव गिरफ्तार, नक्सलियों से था संपर्क

हैदराबाद। भीमा-कोरेगांव मामले में नक्सलियों से संपर्क रखने व पीएम मोदी का हत्या की साजिश के आरोप में वरवर राव को महाराष्ट्र पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 29 अगस्त से ही वरवर राव को हैदराबाद में उनके घर पर नजरबंद कर रखा गया था। दरअसल, शुक्रवार को हैदराबाद हाई कोर्ट ने वरवर राव की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है। हैदराबाद से गिरफ्तार हुए वरवर राव को महाराष्ट्र पुलिस पुणे ले गई है।

बता दें कि तेलुगु कवि और सामाजिक कार्यकर्ता वरवर राव का नाम उन पांच लोगों की लिस्ट में शामिल है, जिनपर नक्सलियों के साथ संबंध रखने और भीमा कोरेगांव हिंसा में शामिल होने के आरोप लगे हैं। इस साल अगस्त में भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुणे पुलिस की अगुआई में देशभर में छापेमारी हुई थी। इस दौरान वरवर राव को भी गिरफ्तार किया गया था और हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के बाद उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया।

इन पांचों का नक्सलियों से लिंक

इस साल जनवरी में महाराष्ट्र के भीमा-कोरेगांव में हुई हिंसा मामले में पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं (नक्सली समर्थक) को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें से एक वरवर राव भी थे। इनके अलावा सुधा भारद्वाज, गौतम नवलखा, वरनॉन गोंज़ाल्विस और अरुण फरेरा को देश के अलग-अलग शहरों से गिरफ्तार किया गया था।

PM मोदी की हत्या की साजिश रचने का आरोप
इस साल के शुरुआत में पुणे पुलिस ने नक्सल नेता द्वारा लिखे एक पत्र जब्त किया था। इस पत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रचने के बार में भी लिखा था। पत्र में देश में विभिन्न नक्सल गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित तेलुगू कवि वरवर राव के कथित ‘मार्गदर्शन’ के लिए उनकी तारीफ की गई थी।

जानिए कौन हैं वरवर राव

  • वरवर राव जाने-माने तेलुगु कवि और लेखक हैं। वे 1957 से कविताएं लिख रहे हैं।
  • वरवर, वीरासम (क्रांतिकारी लेखक संगठन) के संस्थापक सदस्य थे।
  • उन्हें नक्सलियों का समर्थक माना जाता है।
  • अलग-अलग मामलों में वे कई बार जेल जा चुके हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!