Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
फिल्म-जगतमनोरंजन

वरुण धवन के फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म ‘बेबी जॉन’ का नया पोस्टर रिलीज

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024, मुम्बई। वरुण धवन इन दिनों अपनी अगली फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म निर्माताओं ने बेबी जॉन का नया पोस्टर रिलीज कर दिया है। इस पोस्टर में वरुण धवन एकदम अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। दर्शकों ने इससे पहले उन्हें इस लुक में नहीं देखा होगा। यही वजह है कि लोग सोशल मीडिया पर इस नए पोस्टर को  लेकर जमकर बातचीत कर रहे हैं।

फरवरी में फिल्म के नाम की घोषणा होने के बाद से ही दर्शक इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। वरुण के चाहने वालों के लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। दर्शकों को उम्मीद है कि इस फिल्म में उन्हें शानदार एक्शन देखने को मिलेगा।

फिल्म बेबी जॉन के नए पोस्टर को फिल्म के निर्माता मुराद खेतानी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रिलीज किया है। पोस्टर में वरुण धवन शर्टलेस नजर आ रहे हैं। इसमें उनके लंबे बाल और दमदार बॉडी को भी साफ देखा जा सकता है। पोस्टर में वरुण धवन बारिश के बीच किसी आदमी की गर्दन को पकड़े हुए दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर गुस्सा झलक रहा है। 

फिल्म का निर्देशन ए. कालीस्वरन ने किया है। मुराद खेतानी के साथ-साथ एटली ने भी इसका निर्माण किया है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अभिनय करती नजर आएंगी। बता दें कि बेबी जॉन से अभिनेत्री कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!