Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

लंबा सफर तय कर मसूरी पहुंची विंटेज कारें, रैली में शामिल हैं इतनी कारें

मसूरी: 21 सितंबर को दिल्ली से रवाना हुई हिमालयन चैलेंज-2018 विंटेज कार रैली में शामिल 47 कारें लगभग 1500 किमी की दूरी तय करने के बाद रविवार शाम मसूरी पहुंचीं। ये विंटेज कारें 44 से 94 साल पुरानी हैं और सभी प्रतिभागी यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया से रैली में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

सोमवार सुबह रैली मसूरी से चंबा (टिहरी) होते हुए ऋषिकेश के लिए रवाना हुई। जहां से रैली रुद्रप्रयाग, नैनीताल से नेपाल के पोखरा, काठमांडू, चितवन नेशनल पार्क से फिर लखनऊ होते हुए 11 अक्टूबर को लगभग 6000 किमी दूरी तय करने के बाद आगरा में समाप्त होगी।
रविवार सुबह रैली शिमला से पांवटा साहिब, हरबर्टपुर, देहरादून होते हुए साढ़े चार बजे बार्लोगंज, मसूरी के होटल जेपी रेजीडेंसी पहुंची। रैली में नौ कार 1925-1931 मॉडल की हैं। जिसमें 1925 मॉडल 5300 सीसी की बेंटले, 1928 और 1929 मॉडल बेंटले, 1931 मॉडल शायसर कार, 1932 मॉडल रॉकनी सिक्स, 1936 मॉडल बेंटले डर्बी, 1938 मॉडल फोर्ड शामिल हैं। 1958 मॉडल मॉरिस ऑक्सफोर्ड, 1958 मॉडल मॉर्गन प्लस, 1965 मॉडल पोर्शे, 1965 मॉडल वॉल्वो अमेजन, 1955 मॉडल शेवरोलेट, 1959 की मर्सिडीज बेंज, 1971 की डैटसन, 1975 मॉडल अंबेसेडर आदि शामिल हैं। रैली में शामिल अधिकांश प्रतिभागी ग्रेट ब्रिटेन से हैं।

अन्य संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया, पोलैंड, नार्वे, आस्ट्रिया, डेनमार्क, चेक गणराज्य आदि देशों से हैं। रैली के संयोजक लोकेश बत्ता ने बताया कि अमेरिका बेस्ड भारतीय कंपनी इंडोरेंस रैली एसोसिएशन और पी. एडवेंचर्स के संयुक्त तत्वावधान में इस रैली का आयोजन किया गया है। इंडोरेंस रैली एसोसिएशन 50 से अधिक देशों में 60 से अधिक रैलियों का सफलतापूर्वक आयोजन करवा चुका है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जानी चाहिए। अमेरिकी प्रतिभागी मांटे गिंगरे ने बताया कि दिल्ली से शिमला और वहां से मसूरी तक का सफर बहुत बढ़िया रहा। भारतीय सड़कें भी ठीक हैं, सिर्फ शहरों में यातायात बहुत ज्यादा है, जिससे थोड़ी परेशानी अवश्य हुई। मनाली में बारिश होने से रैली का मार्ग बदलना पड़ा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!