Breaking News :
>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान>>जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति>>धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंविशेष

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित सामूहिक वन्देमातरम गायन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग

[highlight]यह गणतंत्र दिवस हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने वाला हो : मुख्यमंत्री[/highlight]

  • दिल्ली में किसानों के नाम पर हुए उपद्रव को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।
  • केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के हित के लिये है प्रतिबद्ध।
  • किसानों की आय हो दुगुनी, इसके लिये किये जा रहे कारगर प्रयास।

[box type=”shadow” ][/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 26 जनवरी 2021, देहरादून (सू.ब्यूरो)। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद द्वारा गांधी पार्क में आयोजित सामूहिक वन्दे मातरम गायन कार्यक्रम में शामिल हुए। यह गणतंत्र दिवस हमारे देश के लिये, हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिये नये आयाम प्रदान करेगा इसकी उन्होंने कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा पिछले लगभग 35 वर्षों से राष्ट्र जागरण, देश भक्ति एवं भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करने से सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। आज उनके जन जागरण के कार्यक्रमों का स्वरूप भी व्यापक हो गया है। राष्ट्र जागरण से ओत-प्रोत इस प्रकार के कार्यक्रम उनकी पहचान बन गये हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 जनवरी को दिल्ली में किसानों के नाम पर कुछ अराजक तत्वों द्वारा जो कृत्य किया गया वह नहीं होना चाहिए था। जो किसान 26 जनवरी के पर्व पर ऐसा कदम उठाये, वह किसान नहीं हो सकता। इस प्रकार की घटना हम सबके लिये चिन्ता का विषय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो किसान इस अराजकता फैलाने वाले उपद्रव में शामिल नहीं हुए, उन्हें वे नमन करते हैं। हमारे राज्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिये राज्य सरकार कटिबद्ध है। दिल्ली में जो कुछ हुआ उससे हमारे किसान भाई अच्छी तरह समझ चुके हैं। इस प्रकार सरकारी सम्पत्ति का नुकसान करने का कोई लॉजिक नहीं है, कोई तर्क नहीं हो सकता। केन्द्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून पूर्णतः किसानों के हित में हैं, इससे किसानों की आय दुगनी होने का लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार किसानों के व्यापक हित लिये प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, विधायक श्री हरबंश कपूर, श्री खजानदास के साथ ही श्री युद्धवीर सिंह आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!