Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

वनों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 में निहित अधिकार दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने ली महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। बृहस्पतिवार, 20 फ़रवरी, 2020, हल्द्वानी (सूचना)। वनों में निवास करने वाले अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 में निहित अधिकार दिये जाने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे वन अधिकार अधिनियम के प्रति वन ग्राम वासियों को जागरूक कर अधिक से अधिक दावे ग्राम स्तर से बनवाकर उप समिति को प्रस्तुत कराये। ताकि पात्र वनवासियों को वनाधिकार अधिनियम का लाभ दिया जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि वन अधिकार अधिनियम के तहत सबसे पहले ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया जाये और उन्हें जागरूक करते हुए उनके अध्यक्ष व सचिव का चुनाव कराकर वनाधिकार फार्म भरवाते हुए पुख्ता साक्ष्य लगाकर उप खण्ड (तहसील) स्तरीय कमेटी में प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि अधिनियम के अनुसार वन ग्रामों में रह रहे अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक रूप से दावे प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि व्यक्तिगत दावा प्रस्तुत करने हेतु प्रपत्र ’’क’’ भरना होगा और उसके साथ पुख्ता साक्ष्य भी लगाने होंगे। इसी प्रकार सामूहिक दावे प्रस्तुत करने हेतु प्रपत्र ’’ख’’ भरना होगा जिसमें सामूहिक साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। वन ग्राम वासियों को साक्ष्य उपलब्ध कराने में राजस्व व वन विभाग पूरा सहयोग प्रदान करना सुनिश्चि करे।
जिलाधिकारी श्री बंसल ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि वे वनाधिकार अधिनियम की जन जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार करें तथा जो पूर्व में वन ग्राम वासियों द्वारा दावे प्रस्तुत किये गये हैं, उनकी आपत्तियों का निराकरण कराकर उप खण्ड स्तरीय समिति में प्रस्तुत करायें। इस हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी का सहयोग लिया जाये। श्री बंसल ने कहा कि ग्राम वासियों को जागरूक करें तथा ग्राम स्तर पर खुली बैठकें करें ताकि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के दावे साक्ष्यों के साथ प्राप्त हो सकें।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी नितीश मणि त्रिपाठी, हिमांशु बागरी, उप जिलाधिकारी विवेक राय, अनुराग आर्य, उप प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, केसी तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, ध्रुव मर्तोलिया, सचिव पीपुल्स फाॅर टैक्नोलाॅजी चन्द्र प्रकाश लखेड़ा, मनोज डबराल, शान्तनु बडोला आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!