Breaking News :
>>यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग>>मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग>>काशी को मिली तीन नई रेल सेवाओं की सौगात, दिल्ली से प्रयागराज तक सफर होगा आसान>>मनीषा भांबरी ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का दबदबा कायम, जानें उड़ता तीर, प्रहार और दृश्यम 3 का हाल>>कम उम्र में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, नींद की कमी से लेकर तनाव तक ये आदतें बढ़ा सकती हैं ब्लड शुगर>>उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग>>उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षाविद् ललित मोहन जोशी को प्रदान किया ‘देवभूमि विकास सम्मान 2026’>>कुंभ-2027 के लिए एनवायरमेंट बाबा ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दिया आमंत्रण>>13 नवंबर को होगा तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, देश-विदेश में रह रहे प्रवासियों को मिलेगा अपनी मातृभूमि से जुड़ने का मंच>>चमोली हेलीकॉप्टर हादसे पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की जांच के दिए निर्देश>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव-2026 में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में रोमांचक मुकाबले>>मंत्री डाॅ. रावत ने किया ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल व ट्रेनिंग सेंटर का लोकार्पण>>श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, विठाबाई की जिंदगी को पर्दे पर उतारेंगी अभिनेत्री>>एसटीपी निर्माण एवं प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, 04 नवम्बर को जनपद में आयोजित होगा गंगा उत्सव>>जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य- रेखा आर्या>>छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा>>प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून में कोविशील्ड की कमी के कारण टीकाकरण अभियान सुस्त

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, देहरादून। देहरादून जनपद में कोविशील्ड की कमी के कारण टीकाकरण अभियान सुस्त पड़ गया है। गुरुवार को जिले में 8180 व्यक्तियों को टीका लगा है, जबकि पिछले दो दिन यह संख्या लगातार 11 हजार से ऊपर रही थी। वैक्सीन की कमी के कारण कई केंद्रों से लोग को बिना टीकाकरण बैरंग लौटना पड़ा। कई जगह हंगामा भी हुआ।

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में हालिया दिनों में हर दिन 250-300 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पर शुक्रवार को यहां 12 बजे ही कोविशिल्ड के टीके खत्म हो गए।

जिस कारण टीकाकरण केंद्र पर सन्नाटा पसर गया। पुलिस लाइन स्थित केंद्र से भी आमजन को बिना टीकाकरण लौटना पड़ा। इसके अलावा विभिन्न केंद्रों पर कोवैक्सीन के टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाई गई।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सुधीर कुमार पांडेय ने बताया कि गुरुवार को जिले में आठ हजार से अधिक व्यक्तियों को टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाई गई। शुक्रवार को 12470 व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

टीकाकरण के लिए जिले में कुल 90 केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 62 केंद्रों पर लाभार्थियों को पहली और दूसरी, दोनों खुराक दी जाएगी, जबकि 20 केंद्रों पर पहली और आठ केंद्रों पर दूसरी खुराक लगाई जाएगी।

28 केंद्र 18-44 वर्ष आयु के लाभार्थियों के लिए, जबकि 62 केंद्र 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के लिए बनाए गए हैं। डा. पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को टीके की कुछ और खुराक मिलने वाली है, जिसके बाद पहले की तरह ही तेज रफ्तार से टीकाकरण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!