Breaking News :
>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंस्वास्थ

उत्तर प्रदेश में तेजी से चल रहा है टीकाकरण अभियान

                      सोमवार को 8.23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 जुलाई 2021, मंगलवार, लखनऊ। यूपी में टीकाकरण अभियान फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। सोमवार को प्रदेश में 8.23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई। करीब एक हफ्ते से टीकाकरण की चाल सुस्त थी, लेकिन सोमवार को इसमें बड़ा इजाफा हुआ। जून में एक करोड़ वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य था, लेकिन इससे कहीं अधिक 1.29 करोड़ टीके लगा दी गए। 24 जून को सर्वाधिक 8.63 लाख वैक्सीन लगाई गई।

अधिक टीके लगाए जाने के कारण अचानक वैक्सीन की कमी हो गई। इसके कारण 29 जून को 1.88 लाख और 30 जून को सिर्फ 68 हजार टीके ही लग सके। उधर जुलाई में प्रतिदिन 10 लाख वैक्सीन लगाए जाने के लक्ष्य से अभियान पिछड़ गया, लेकिन अब तेजी आई है।

केंद्र से जल्द 55 लाख वैक्सीन मिलेंगी और फिर हफ्ते भर बाद 90 लाख टीके मिलेंगे। ऐसे में अब टीके की कमी नहीं रहेगी।

अभी तक 60 वर्ष से अधिक आयु के 84.50 लाख, 45 वर्ष से 60 वर्ष की उम्र के 1.19 करोड़ और 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु के 1.30 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

अब तक कुल 3.34 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। 2.84 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली और 50 लाख लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। अब तक 1.92 करोड़ पुरुषों व 1.41 करोड़ महिलाओं ने वैक्सीन लगवाई है।

अब तक सबसे ज्यादा लखनऊ में 14.92 लाख लोगों ने टीके लगवाए हैं।

दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर में 12.51 लाख, तीसरे नंबर पर गाजियाबाद में 10.71 लाख, चौथे नंबर पर मेरठ में 9.96 लाख और पांचवें नंबर पर 9.37 लाख टीके गोरखपुर में लगाए गए हैं।

चित्रकूट में सबसे कम 1.34 लाख वैक्सीन ही लग पाई है।

टीकाकरण की गति :

                   तारीख              टीकाकरण

    • 29 जून               1.88 लाख
    • 30 जून                68 हजार
    • 1 जुलाई           3.51 लाख
    • 2 जुलाई             4.22 लाख
    • 3 जुलाई           5.16 लाख
    • 5 जुलाई           8.23 लाख

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!