Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा, “उत्तराखंड में सरकार और भाजपा संगठन के बीच अच्छा तालमेल है”

  • “विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के कामों के बदौलत फिर भाजपा 60 सीट जीतकर सरकार बनाएगी” :  उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 नवम्बर 2020, देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा है कि उत्तराखंड में सरकार और संगठन के बीच अच्छा तालमेल है। यही कारण है कि आज प्रदेश में भाजपा मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश सरकार के कामों के बदौलत फिर भाजपा 60 सीट जीतकर सरकार बनाएगी।

यहाँ पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 4 से 7 दिसंबर तक उत्तराखंड के दौरे के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि श्री जेपी नड्डा 4 दिसंबर 2020 को हरिद्वार में संतो से भेंट करेंगे और 5 से 7 दिसंबर 2020 तक संगठनात्मक बैठकों में भाग लेने के साथ मीडिया से भी बात करेंगे। इस दौरान बूथ समिति की बैठक होगा, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ केवल बूथ समिति के अध्यक्ष मंच पर बैठेंगे। यह भाजपा की कार्यसंस्कृति, कार्यकर्ता के सम्मान व समानता का प्रमाण है। बताया कि 4 दिसंबर हरिद्वार में संतो से मुलाकात भेंट का कार्यक्रम है। 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री व मंत्रिमंडल के साथ बैठक, कोर कमेटी की बैठक, प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन में शिरकत करेंगे। 6 दिसंबर को कार्यालय व विभागों की समीक्षा बैठक, प्रदेश पदाधिकारी महामंत्रियों, सांसदों विधायकों, मोर्चा अध्यक्षों महामंत्रियों, जिला अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। मंडल स्तर व ऊपर के प्रदेश के सभी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल सार्वजनिक बैठक । 7 दिसंबर को बूथ समिति की बैठक, प्रेस वार्ता मंडल की बैठक, सोशल मीडिया वॉलिंटियर बैठक होगी।

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच सेवा के लिए उपस्थित रही है। कोरोना काल में जहाँ अन्य दल लॉकडाउन में लॉक हो गए वही भाजपा कार्यकर्त्ता पूरी तरह सक्रिय रहे। कोरोना काल में जनता के जीवन की रक्षा के लिए भाजपा के 165 कार्यकर्ता बलिदान हुए। उन्होंने कहा कि किसान हमारे भाई हैं और हम उनसे बात के लिए तैय्यार हैं, लेकिन कांग्रेस और अन्य दल उन्हें भ्रमित कर रहे हैं। इस आंदोलन में अलगाववादी तत्वों का प्रवेश चिंताजनक है। आम आदमी पार्टी जिसने कोरोना काल में मजदूरों को भोजन तक नहीं दिया, वह आंदोलनरत किसानों के लिए टेंट लगा रही है और भोजन की व्यवस्था कर रही है। शाइन बाग से जुड़े लोग भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!