Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यटन

हवाई यात्रा में अब उत्तराखंड का स्वाद भी उड़ान भरेगा : महाराज

आइएचएम के विद्यार्थियों ने तैयार किए क्षेत्रीय बाजरा से निर्मित 101 व्यंजन

विश्व खाद्य दिवस की थीम : ‘स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन आज’

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022, देहरादून। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मैंने आग्रह किया है कि जो 28 फ्लाइटस् उत्तराखंड आ रही हैं उसमें उत्तराखंड के स्नैक्स और भोजन (Uttarakhand Traditional Food) परोसे जायें ताकि यहाँ के व्यंजनों को अधिक से अधिक प्रोत्साहन मिल सके।

उक्त बात प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को गढ़ी कैंट स्थित होटल मैनेजमेंट संस्थान (IHM) में विश्व खाद्य दिवस दिवस के मौके पर वहाँ के विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्रीय बाजरा से निर्मित 101 व्यंजनों की प्रदर्शनी के मौके पर कहीं।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के खानपान को प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से वार्ता कर उत्तराखंड आ रही 28 फ्लाइट्स में उत्तराखंड के स्नैक्स और भोजन परोसे जाने का आग्रह किया है ताकि हवाई यात्रा के दौरान उत्तराखंड का स्वाद भी उड़ान भर सके, जिसे उन्होंने स्वीकार भी किया है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व खाद्य दिवस की थीम ‘स्वस्थ कल के लिए सुरक्षित भोजन आज’ है। इसके अलावा, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय क्षेत्रीय बाजरा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय बाजरा वर्ष” के रूप में मना रहा है। इस अवसर को चिह्नित करने के लिए विश्व खाद्य दिवस के मौके पर आईएचएम के छात्रों और कर्मचारियों ने क्षेत्रीय बाजरा से निर्मित 101 आइटम तैयार किए हैं। जिनमें जवार से बनी रोटी, समोसा, खिचड़ी, सलाद मीठा, सलाद नमकीन, उपमा, पकोड़ा, इडली, चीला, परांठा, मुठिया, कचौरी, डोसा, पैनकेक (नारियल, चना, गुड़ से भरा हुआ), ब्रेड, सैंडविच, कैनपे, उत्तपम, खीर हलवा, लड्डू, दिमसम, चौमियां, ढोकला, काठी रोल, टैकोस, पास्ता, भरवां शिमला मिर्च, भरवां टमाटर, डोनट और बाजरे की रोटी, लड्डू, गुलगुले, खिचड़ी, चीला, उत्तपम, बिस्कुट, सलाद (कार्रत), ढेबरा (गुजरती ब्रेड), हांडवो, भात के साथ-साथ मंडुआ से बनी रोटी, मफिन, ब्रेड, सैंडविच, कैनपे, गोलगप्पे, कुकीज़, रस्क, सही टुकडा, मैथी, गुलगुले, नूडल्स, समोसा, पूरी, नमकीन कप केक, मांडवा डोनट, हॉटडॉग, पेस्ट्री, स्विस रोल, काठी रोल, पापड़ी, पास्ता झंगोरे की खीर, सुशी, पुडिंग, भट्ट, इडली, कटलेट, क्रॉकेट, पकोरा के अलावा चौलाई से निर्मित्त लड्डू, हलवा, गुलाब जामुन, खीर, कटलेट, कुकीज, स्मूदी बनायें है।

पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि आईएचएम के विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों द्वारा किया गया यह प्रयास बेहद सराहनीय, निश्चित रूप से इस प्रकार की प्रदर्शनी से उत्तराखंड के पारंपारिक खाद्य पदार्थों को प्रोत्साहन और पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर होटल मैनेजमेंट संस्थान (IHM) के प्रधानाचार्य जगदीप खन्ना, एचओडी मनीष सेमवाल, मनीष भारती सहित संस्थान के सभी छात्र एवं कर्मचारी मौजूद थे।

IHM से सम्बंधित, अवश्य देखिए : https://www.youtube.com/watch?v=Xciav8ismNY

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!