Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की जयंती ने ऊँची छलांग लगाते हुए बोस्टन मैराथन में बनाया स्थान

जयंती का 128वीं बोस्टन मैराथन में चयन

15 अप्रैल को बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा 128वीं बोस्टन मैराथन का आयोजन किया जाएगा

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 18 फ़रवरी 2024, देहरादून। उत्तराखंड के एक छोटे से गांव की जयंती ने अपने गांव का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन कर दिया है। बचपन से ही संघर्षमय जीवन यापन करने वाली जयंती ने बैंक ऑफ अमेरिका द्वारा आयोजित बोस्टन मैराथन की 128वीं दौड़ में अपना स्थान बना लिया है। दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित 128वीं बोस्टन मैराथन में जयंती थपलियाल का चयन हुआ है जिसका आयोजन 15 अप्रैल, 2024 को हो रहा है।खेल प्रेमियों को उम्मीद है खेलों को बढ़ावा देने वाली धामी सरकार जयंती थपलियाल का भी हौसला बढायेगी।

जीवन परिचय
जयंती का जन्म 1978 में उत्तराखंड के एक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता दिल्ली में क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। वह 7 वर्ष की उम्र में वह परिवार के साथ दिल्ली आ गई थी। जयंती अपने तीन भाई बहन में से एक है। तीनों ही स्पोर्टस में रुचि रखते है। पिता की सेलरी इतनी नहीं थी कि वह अच्छे स्टेडियम एवं कोच की फीस भर पाए । इसलिए जयंती पैसे के आभाव में दिल्ली से बाहर किसी प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाती थी। लेकिन बावजूद इसके बचपन से ही जयंती कॉलोनी और स्कूल की प्रतियोगिताओं में भाग लेती और जीत भी जाती थी। जयंती के भाई ही उनके मेरे प्रेरणा स्त्रोत रहे है।

खेल की शुरूआत
जयंती ने 12 वर्ष की उम्र में ही त्यागराज स्टेडियम जाना शुरू किया। और 1993 में राष्ट्रीय स्कूल खेलों में हिस्सा लिया। 1994 में जूनियर नेशनल कैम्प का हिस्सा रही। 1996 में सीनियर इंटर स्टेट में पी. टी. ऊषा, बीनामौल जैसी अंतर्राष्ट्रीय दिग्गजों के साथ खेलने का मौका मिला। 1999 में स्पोर्ट्स कोटे से इस विभाग को जॉइन किया।

व्यक्तिगत जीवन
जयंती और उनके पति दोनों नौकरी करते है। उनका एक बेटा भी है।

उपलब्धियां
जयंती थपलियाल 6 बार एडीएचएम स्वर्ण पदक विजेता है। वेदान्ता हॉफ मैराथन (जिसे पहले हच,डाल्फिन और एयरटेल के नाम से जाना जाता था) में जंयती ने अपनी एज कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

संघर्ष
1995 में जूनियर एशियन के ट्रायल की तैयारी करते हुए जयंती के पांव में कॉर्न हो गया था जिसका ऑपरेशन हुआ। और उन्हें काफी समय तक ट्रायल से दूर रहना पड़ा। 2017 में चाइना एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए नहीं जा पाई। इलाज करवाया और फिर मैदान मे उतरी तथा एयरटेल दिल्ली हाफ मेराथन मे अच्छे टाइमिंग के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!