Breaking News :
>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डराजनैतिक-गतिविधियाँ

आगामी नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होगी उत्तराखंड की पहली ई-कैबिनेट

आकाश ज्ञान वाटिका। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो उत्तराखंड की पहली ई-कैबिनेट आगामी नवंबर माह के पहले पखवाड़े में होगी। ऐसा होने के साथ ही राज्य सरकार का बड़ा कामकाज पेपरलेस हो जाएगा। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान छेड़ चुकी राज्य सरकार का पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने की दिशा में यह अहम कदम होगा।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ई-कैबिनेट के लिए एनआइसी के तय मानकों के मुताबिक उपकरणों की खरीद, ई-ऑफिस को सुचारू क्रियान्वित करने और सचिवालय और शासन स्तर पर स्टाफ के प्रशिक्षण का कार्य पूरा करने के निर्देश संबंधित आला अधिकारियों को दिए हैं। मुख्यमंत्री, सभी मंत्रियों व प्रशासकीय विभागों के आला अधिकारियों के लिए कुल 24 टू-इन वन लैपटॉप खरीदे जाएंगे।

ई-कैबिनेट को लेकर सरकार गंभीर है। बीती 20 सितंबर को मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट के फैसले को मंजूरी दी गई थी। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने बताया कि ई-कैबिनेट की दिशा में केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश सरकार ने भी कदम बढ़ाने का निर्णय लिया है। ई-कैबिनेट लागू करने की कड़ी में ई-ऑफिस पर बेहतर तरीके से अमल किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सचिवालय में इस संबंध में पेश आ रही दिक्कत दूर की गई है। डाटा सेंटर बन चुका है। कोर्ट केस की मॉनीटरिंग को कहा गया है। साथ ही ई-कैबिनेट के लिए तमाम उपकरणों की जरूरत को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सचिव समिति की बैठक में भी सभी सचिवों को इस संबंध में निर्देश दिए गए। जरूरी उपकरणों की खरीद के निर्देश इससे पहले बीती सात अक्टूबर को गोपन सचिव की अध्यक्षता में ई-कैबिनेट लागू करने को संसाधनों की व्यवस्था पर विस्तार से मंथन किया गया था।

यह तय किया गया कि सर्वर, वैब वर्चुअल मशीन, डाटाबेस मशीन, एमएस विंडो ऑपरेटिंग सिस्टम, न्यूनतम पांच ऑल इन वन पीसी, मल्टी फंक्शन प्रिंटर समेत अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद की जाएगी। साथ ही सचिवालय के अनुभाग अधिकारी से लेकर अपर सचिव तक अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मंत्रियों व राज्यमंत्रियों और उनके स्टाफ को भी प्रशिक्षण देंगे। मुख्य सचिव ने बताया कि ई-कैबिनेट नवंबर माह के पहले पखवाड़े में आयोजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!