Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” में उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

फूलदेई संरक्षण मुहिम के लिए मैठाणी को मिला लोक गौरव सम्मान 2025

देहरादून। अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था द्वारा आयोजित “लोक संस्कृति महोत्सव-2025” ने इस वर्ष भी उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड की उपलब्धियों को दर्शाती स्मारिका “देवभूमि उत्तराखंड” का विमोचन किया और समाजसेवा व लोकसंस्कृति के क्षेत्र में योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।

लोक संस्कृति संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में विशिष्ट सम्मान :

लोकसंस्कृति के संरक्षण और बाल पर्व फूलदेई संरक्षण मुहिम में योगदान के लिए शशिभूषण मैठाणी “पारस” को लोक गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
वहीं, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए स्वप्निल सिन्हा, शिवशंकर कुशवाहा, रमेश चंद द्विवेदी और विपिन जोशी को विशेष अभ्युदय सम्मान 2025 प्रदान किया गया।

लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां

संस्था के संस्थापक अशोक मिश्रा ने बताया कि इस महोत्सव में गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी, गोरख्याली, भोजपुरी और अवधी लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक प्रस्तुतियां दी गईं। इसके साथ ही, संस्था द्वारा संचालित पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और नशामुक्ति अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

कार्यक्रम के दौरान “एक भारत-श्रेष्ठ भारत” और “करो योग, रहो निरोग” जैसे संदेशों को उजागर करने के साथ ही संविधान के मौलिक अधिकारों पर आधारित एक प्रभावशाली नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में श्रीशांगी, कुणाल, शिवांश, अभिषेक, समीक्षा, मोहित, आस्था, अर्जुन, दिव्यांशु और सागर ने अभिनय किया।

दूसरे सत्र में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में देहरादून कैंट की विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस दौरान कलाकारों, छात्र-छात्राओं और समाजसेवियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवि श्रीकांत श्री ने किया, जिनकी ओजस्वी वाणी ने कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

संस्था का सतत समाजसेवा प्रयास

संस्था की अध्यक्ष एवं निदेशक डॉ. गार्गी मिश्रा ने बताया कि अभ्युदय वात्सल्यम् संस्था महिलाओं, बच्चों और वृद्ध नागरिकों के लिए निरंतर कार्यरत है और पूरे वर्ष विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन करती है।

प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर शशिकांत दुबे, शशिकांत कुशवाहा, गायक गिरीश सनवाल, हरीश मेहरा एवं उनकी टीम, समाजसेवी स्वप्निल सिन्हा और शशिभूषण मैठाणी “पारस” सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।

“लोक संस्कृति महोत्सव-2025” उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करने और समाजसेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!