Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तराखण्ड की चारधाम यात्रा : धामी सरकार के प्रयासों से स्थापित होने जा रहा है नया कीर्तिमान

धामी सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं तीर्थ यात्री।

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण अनिवार्य।

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2022, शुक्रवार, नैनीताल। चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में पूरी सरकार लगी हुई है। कारोना काल के बाद खुली इस यात्रा ने तीर्थयात्रियों की संख्या को लेकर अभी तक अपने पुराने सभी रिकार्ड तोड़ दिये हैं। देश-दुनिया से लगातार यात्रियों का चारधाम की यात्रा पर आना जारी है। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसको लेकर धामी सरकार ने व्यापक तैयारियाँ की हुई हैं। यात्री भी धामी सरकार के द्वारा की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आ रहे हैं। मानसून के बाद एक बार फिर यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है।

चारधाम दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए सचिव पर्यटन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सीईओ सचिन कुर्वे ने उम्मीद जताई है कि इस बार तीर्थयात्रियों की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। चारधाम तथा हेमकुंड साहिब  में अब तक तैंतीस लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि सितंबर माह के लिए  05 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। केदारनाथ यात्रियों के लिए हेली शटल सेवाएं भी पुनः सामान्य हो गई हैं।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने कहा कि इस वर्ष चार धाम यात्रियों की संख्या एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है। पर्यटन विभाग देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले सभी श्रद्धालुओं का हार्दिक स्वागत करता है और उन्हें अधिकतम सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सर्वथा प्रतिबद्ध है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है अतः सभी यात्रियों से अनुरोध है कि वे चार धाम यात्रा पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत ही यात्रा आरंभ करें।

गौरतलब है कि मानसून के अवसान के साथ ही उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बार फिर सिरसी फाटा तथा गुप्तकाशी से श्री केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध हैं। चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में अब तक कुल 33,47,287 तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। जिसमें यमुनोत्री में लगभग 4 लाख, गंगोत्री में 5 लाख से अधिक, केदारनाथ में 11 लाख से अधिक, बद्रीनाथ में लगभग 12 लाख और हेमकुंड साहिब में लगभग 2 लाख तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। उत्तराखंड सरकार द्वारा केदारनाथ दर्शन के लिए संचालित हेली शटल सेवाओं का अब तक एक लाख से अधिक तीर्थयात्री लाभ ले चुके हैं।

चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाईन पंजीकरण अनिवार्य:

बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।

वहीं केदारनाथ हेली सेवा हेतु https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाईन बुकिंग करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!