Breaking News :
>>गंदे कूलर पैड्स बन सकते हैं बीमारियों की वजह, जानिए कैसे रखें खुद को सुरक्षित>>मुख्यमंत्री धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड पर जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सुनीं उनकी समस्याएं>>वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का नया गाना ‘चुनरी चुनरी’ हुआ रिलीज>>मातृशक्ति और वंचित बच्चों की सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य- कुसुम कंडवाल>>अब खिलाड़ी कर सकेंगे विश्व स्तरीय खेल सुविधाओं के साथ अभ्यास- रेखा आर्या>>अजबपुर कला में आठ बीघा में की जा रही अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- मुंबई से ऋषिकेश लौटा युवक कोरोना पॉजिटिव मिला, अब तक सामने आ चुके 92 मामले

उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को प्रदेश में कोरोना का एक और नया मामला सामने आया है। मुंबई से ऋषिकेश के आशुतोष नगर लौटा 27 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह 14 मई को यहां आने के बाद से होम क्वारंटाइन था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे एम्स ऋषिकेश में भर्ती करा दिया गया है। कोरोना संक्रमण के लिहाज से पिछले नौ दिन राज्य पर भारी साबित हुए हैं, क्योंकि इस दौरान कोरोना के 29 मामले सामने आ चुके हैं।

प्रदेश में अब तक कोरोना के 92 मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा दिल्ली व पंजाब में कोरोना पॉजिटिव पाए गए दो लोगों का भी यहां उपचार हुआ। कुल 94 मरीजों में अब तक 54 रिकवर हो चुके हैं। जबकि 39 मरीजों का चिकित्सकों की निगरानी में अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एक महिला की कोरोना के चलते मौत भी हो चुकी है।

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. अमिता उप्रेती ने बताया कि रविवार को 327 सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिली है, जिनमें 326 की रिपोर्ट निगेटिव और एक सैंपल पॉजिटिव मिला है। कोरोना संक्रमित ऋषिकेश का युवक मुंबई के एक होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करता था। युवक के परिवार के 12 सदस्यों को क्वारंटाइन किया गया है। इसके अलावा घर में दूध पहुंचाने वाला व्यक्ति भी क्वारंटाइन किया गया है।

नगर निगम की मदद से पूरा क्षेत्र सेनिटाइज कराया जा रहा है। जानकारी मिली थी कि वापस लौटने पर युवक रात में चार धाम बस अड्डे पर स्थित एक होटल में रुका था। उसके बाद वह अपने घर गया। इस होटल को भी सील कर दिया गया है। महाराष्ट्र से जिस टैक्सी में वह आया था, उसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। इधर, प्रदेश में रविवार को भी 513 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा, एक और मामला सामने आया

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!