Breaking News :
>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड बदला मौसम का मिज़ाज: मैदानी इलाकों में हुई हल्की बारिश, चारधाम समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली। केदारनाथ धाम में बर्फबारी जारी है, जबकि दून समेत अन्य जगहों पर मौसम बादल छाए हुए हैं। इससे पहले चारोंधाम में हल्का हिमपात हुआ। इसके अलावा निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। देहरादून के कई क्षेत्रों में दोपहर बाद तेज हवा भी चली। मौसम के बदले मिजाज से तापमान में भी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश के आठ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर की ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा मैदानी क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। शीतकाल में प्रदेश में बारिश की कमी के चलते तापमान में लगातार इजाफा हो रहा था।

प्रदेश में मार्च में अब तक 74 फीसद बारिश कम हुई है। बीते तीन सप्ताह में सामान्यत 28.3 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 7.3 मिमी रहा। यही वजह रही कि मार्च में भी पारे की रफ्तार मंद नहीं पड़ी। फरवरी में तो पारा नई ऊंचाई पर जा पहुंचा था। सोमवार को मौसम में आए बदलाव से पारे की रफ्तार पर अंकुश लगा है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में औसतन दो से तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल में बारिश होने की संभावना है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!