Breaking News :
>>एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार>>भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक>>सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम : SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर>>क्या वजन घटाने के लिए रोटी छोड़ना जरूरी है ? आइये जानते हैं क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने की वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा>>11 अगस्त को देहरादून में रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन>>राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, सरकार पर बोला हमला>>कॉमनवेल्थ 2026 के विजेताओं का सम्मान, खिलाड़ियों को खेल अकादमी खोलने की सलाह>>सलमान खान की दमदार एंट्री के साथ आया ‘बिग बॉस 20’ का टीजर, फैंस में बढ़ा उत्साह>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है : विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास : डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में नौ मई तक बेचैनी बढ़ाएगा पारा, जंगलों में आग हो रही विकराल

देहरादून। उत्तराखंड में पारे में उछाल जारी है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश को मौसम से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।  शुक्रवार से इसमें बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मई को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इससे पारे की रफ्तार पर भी अंकुश लगेगा। वहीं जंगलों में आग भी विकराल रूप धारण करती जा रही है।

चिलचिलाती धूप से देहरादून में लोग बेचैन हैं। दून का पारा सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.0 व न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मसूरी में अधिकतम 25.9 व न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में जसपुर सबसे गर्म दिन रहा। यहां तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहने से लोग गर्मी से बेचैन रहे।

उधर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में सूरज की तपिश से लोग परेशान हैं। पर्वतीय शहरों में उत्तरकाशी सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी बढ़ने से देहरादून में दिन के समय सड़कें सूनी हो रही हैं। शाम चार बजे के बाद अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निक रहे।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अभी भी पारे में उछाल आने की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक फिलहाल तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री अधिक रह सकता है।

जंगल की आग विकराल, 24 घंटे  में 44 घटनाएं

पारे की उछाल के साथ ही प्रदेशभर में जंगल की आग विकराल रूप धारण करने लगी है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान ही आग की 44 घटनाएं सामने आई हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक जंगल की आग की घटनाओं की संख्या बढ़कर 216 पहुंच गई है। इसमें 272 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है और 38 लाख रुपये से अधिक की क्षति का अनुमान है।

जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे जंगल भी तेजी से धधक रहे हैं। इससे वन महकमे की चिंता में भी इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दरम्यान तो आग बुझाने में वनकर्मियों को पसीने छूट गए। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर आग की 44 घटनाएं हुई। हालांकि, कई जगह आग लगी हुई है, जिस पर ग्रामीणों के सहयोग से काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

जंगल की आग (अब तक) 

क्षेत्र—————–घटनाएं——- प्रभावित क्षेत्र——-क्षति

गढ़वाल—————66————-66.05———-84812.5

कुमाऊं————–140———– 195.475——-286613

वन्यजीव परिरक्षण-10—————11.45——12337.5

(नोट: क्षेत्र हेक्टेयर और क्षति रुपये में)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!